UNHRC : संयुक्त राष्ट्र में भारतीय राजनयिक क्षितिज त्यागी ने स्विट्जरलैंड को आड़े हाथों लिया. स्विट्जरलैंड ने भारत से अपसंख्यकों की रक्षा करने, अभिव्यक्ति और मीडिया की आजादी को बनाए रखने को लेकर..
UNHRC : संयुक्त राष्ट्र में भारतीय राजनयिक क्षितिज त्यागी ने स्विट्जरलैंड को आड़े हाथों लिया. स्विट्जरलैंड ने भारत से अपसंख्यकों की रक्षा करने, अभिव्यक्ति और मीडिया की आजादी को बनाए रखने को लेकर आह्वान किया था. संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में भारतीय राजनयिक ने स्विट्जरलैंड के आरोपों को हैरान करने वाला बताया. संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 60वें सेशन की 5वीं बैठक में भारतीय राजनयिक ने कहा, हम बिना किसी समझौते के अपनी संप्रभुता की रक्षा करेंगे.
भारतीय राजनयिक ने कहा, UNHRC की अध्यक्षता स्विट्जरलैंड के पास है, इसलिए उसके लिए यह और भी अहम है कि वह काउंसिल का समय ऐसे बयानों पर बर्बाद करने से बचे जो साफ तौर से झूठे हैं. भारत की असलियत के साथ इंसाफ नहीं करते हैं. उन्होंने स्विट्जरलैंड को अपनी घरेलू चुनौतियों फोकस करने की सलाह दी और नस्लवाद, भेदभाव और विदेशियों से नफरत जैसे मुद्दों की ओर संकेत किया.
'सबसे ज्यादा विविधतापूर्ण और जीवंत लोकतंत्र'
क्षितिज त्यागी ने कहा कि भारत दुनिया के सबसे बड़े, सबसे ज्यादा विविधतापूर्ण और जीवंत लोकतंत्र के रूप में स्विट्जरलैंड की इन चिंताओं का हल खोजने में मदद के लिए तैयार है. क्योंकि हम बहुलवाद को सभ्यतागत रूप से अपनाते आए हैं.
उन्होंने कहा, पहलगाम हमले पर हमारी संतुलित और सही प्रतिक्रिया ने इसे पूरी तरह साफ कर दिया है. हमें किसी टेरर स्पॉन्सर से कोई सबक नहीं चाहिए, अल्पसंख्यकों पर अत्याचार करने वाले से कोई उपदेश नहीं चाहिए और न ही किसी ऐसे राज्य से कोई सलाह चाहिए जिसने अपनी विश्वसनीयता का जादू चलाया हो. भारत अपने नागरिकों की रक्षा अटूट संकल्प के साथ करता रहेगा.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/aap-leader-sanjay-singh-was-put-under-house-arrest-climbed-the-gate-and-met-far/46519