प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पाकिस्तान टीम यूएई से नहीं खेलेगी मैच..

पाकिस्तान टीम यूएई से नहीं खेलेगी मैच, एशिया कप का बहिष्कार!

Asia Cup 2025 : पाकिस्तान और यूएई के बीच दुबई में मैच खेला होना था. पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से ये खबर सामने आई है कि पाकिस्तान ने मैच खेलने से मना कर दिया है. पाकिस्तान एशिया कप से बाहर हो गया है.

पाकिस्तान टीम यूएई से नहीं खेलेगी मैच एशिया कप का बहिष्कार

पाकिस्तान टीम यूएई से नहीं खेलेगी मैच, एशिया कप का बहिष्कार! |

Asia Cup 2025 : पाकिस्तान और यूएई के बीच दुबई में मैच खेला होना था. पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से ये खबर सामने आई है कि पाकिस्तान ने मैच खेलने से मना कर दिया है. पाकिस्तान एशिया कप से बाहर हो गया है. यूएई की टीम को दो अंक मिल गए हैं. यूएई सुपर – 4 के लिए क्वालिफाई हो गया है. भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को मुकाबला हुआ था. इस मैच के बाद हैंडशेक का विवाद उठा था. पाकिस्तानी टीन ने मैच रेफरी एंडी पॉयक्राफ्ट को हटाने की मांग की थी. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शिकायत दर्ज की थी.

आईसीसी ने पाकिस्तान की मांग को खारिज कर दिया था. जिसके बाद ऐसी अटकलें लग रही थीं कि पाकिस्तान एशिया कप से हट सकता है. अब पाकिस्तान की तरफ से साफ हो गया है कि यूएई के साथ मैच नहीं खेलेगा. भारत पाक मैच में हैंड शेक विवाद के बाद PCB का दावा किया था कि पायक्रॉफ्ट ने कप्तान सलमान अली आगा से कहा था कि टॉस के समय हैंडशेक नहीं होगा. इसे पाकिस्तान ने MCC के नियमों के खिलाफ बताया है. 

शिकायत कराई थी दर्ज 

नकवी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’पर लिखा था कि पीसीबी ने क्रिकेट की भावना और आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर शिकायत दर्ज कराई है और मैच रेफरी को तुरंत हटाने की मांग की. पाकिस्तान ने धमकी दी थी कि अगर पायक्रॉफ्ट को नहीं हटाया जाता है तो पाकिस्तान एशिया कप का बहिष्कार करेगी. एक दिन पहले पाकिस्तान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी हिस्सा नहीं लिया.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम को होटल में ही रुकने के लिए कहा है. यूएई के खिलाफ कुछ समय में मैच खेला जाना है. पाक टीम मैदान में नहीं उतरेगी. पाकिस्तान  ने एशिया कप 2025 में 2 मैच खेले हैं. 1 में जीत हासिल की है. सुपर 4 में जगह बनाने के लिए यूएई के खिलाफ मैच जीतना जरूरी है. 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/if-pakistan-withdraws-from-the-asia-cup-know-how-much/47212
 

Related to this topic: