जेनेवा। 61 वीं संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में भारत ने पाकिस्तान को कड़ी फटकार लगाई है। भारत ने आरोप लगाया है कि...
जेनेवा। 61 वीं संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में भारत ने पाकिस्तान को कड़ी फटकार लगाई है। भारत ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान झूठे प्रचार कर रहा है और भ्रम फैला रहा है। भारत ने साफ कहा है कि पाकिस्तान के आर्थिक संकट के ठीक उलट जम्मू-कश्मीर के विकास की रफ्तार तेज है। यह बैठक 23 फरवरी से शुरू हुई और 31 मार्च तक चलेगी।
भारत के जवाब देने के अधिकार का प्रयोग करते हुए भारतीय प्रतिनिधि अनुपमा सिंह ने पाकिस्तान और इस्लामिक सहयोग संगठन के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि इस गठजोड़ ने एक सदस्य देश के लिए अपने आप को प्रतिध्वनि चेंबर बना लिया है। आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए अनुपमा सिंह ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से लगातार फैलाई जा रही अफवाह ईर्ष्या की उपज है।
अनुपमा ने भारत का स्थाई रुख दोहराया कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग था, है और आगे भी रहेगा। उन्होंने कहा कि 1947 में भारत में कश्मीर का विलय अंतिम है। यह पूरी तरह वैधानिक है। इसे बदला नहीं जा सकता
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/controversy-over-himangi-sakhi-title/145974