M M Narvane Reaction : 'फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी' किताब पर विवाद जारी है, जब से राहुल गांधी ने संसद में इस किताब का जिक्र किया..
राहुल गांधी के आरोपों पर पेंगुइन की आई सफाई, किताब को लेकर जनरल नरवणे ने क्या कहा? |
M M Narvane Reaction : 'फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी' किताब पर विवाद जारी है, जब से राहुल गांधी ने संसद में इस किताब का जिक्र किया, किताब की पब्लिशर कंपनी पेंगुइन पब्लिकेशन ने बयान दिया था कि यह किताब छपी नहीं है. एम एम नरवणे ने मंगलवार को पेंगुइन पब्लिकेशन के ट्वीट को पोस्ट करते हुए लिखा कि हालिया सार्वजनिक चर्चा और मीडिया रिपोर्टों के मद्देनजर, पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया यह स्पष्ट करना चाहता है कि भारतीय सेना के पूर्व प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की आत्मकथा "फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी" के प्रकाशन अधिकार हमारे पास हैं।
पूर्व आर्मी चीफ एम एम नरवणे ने पेंगुइन पब्लिकेशन के ट्वीट को पोस्ट करते हुए लिखा कि "हम यह भी स्पष्ट करना चाहते हैं कि पुस्तक का प्रकाशन अभी तक नहीं हुआ है। पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया द्वारा पुस्तक की कोई भी प्रति, चाहे मुद्रित हो या डिजिटल, प्रकाशित, वितरित, बेची या किसी अन्य माध्यम से जनता के लिए उपलब्ध नहीं कराई गई है।"
'पीआरएचआई के कॉपीराइट का उल्लंघन'
एम एम नरवणे ने पेंगुइन पब्लिकेशन के ट्वीट को पोस्ट करते हुए लिखा कि "पुस्तक की कोई भी प्रति, चाहे वह पूर्ण हो या आंशिक, मुद्रित, डिजिटल, पीडीएफ या किसी अन्य प्रारूप में ऑनलाइन या ऑफलाइन, किसी भी प्लेटफॉर्म पर प्रसारित हो रही हो, पीआरएचआई के कॉपीराइट का उल्लंघन है और इसे तत्काल बंद किया जाना चाहिए। पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया पुस्तक के अवैध और अनधिकृत प्रसार के विरुद्ध कानून में उपलब्ध उपायों का प्रयोग करेगा।"
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/cm-interacts-with-students-calls-himself-guardian/132807