प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

कोलंबिया में विमान हादसा, 17 यात्रियों की मौत

कोलंबिया में प्लेन क्रैश, सांसद समेत सभी 17 यात्रियों की मौत

बागोटा (कोलंबिया)। कोलंबिया के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि 28 जनवरी को एक बड़ा विमान हादसा हुआ।

कोलंबिया में प्लेन क्रैश सांसद समेत सभी 17 यात्रियों की मौत

Economic Growth |

कोलंबिया में विमान हादसा, 17 यात्रियों की मौत

 कोलंबिया के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि 28 जनवरी को एक बड़ा विमान हादसा हुआ। बुधवार को वेनेजुएला बॉर्डर के पास एक पहाड़ी इलाके में 15 लोगों को ले जा रहा एक ट्विन-प्रोपेलर विमान राडार से गायब हो गया था। बाद में खोजबीन के बाद इस बात की पुष्टि हुई कि वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उसमें एक कोलंबियाई सांसद भी शामिल थे। इस हादसे में सभी यात्री और क्रू मेंबर मारे गए हैं। विमान ने कोलंबिया के बॉर्डर शहर कुकुटा से उड़ान भरी थी और दोपहर के आसपास पास के ओकाना में लैंड करने से ठीक पहले एयर ट्रैफिक कंट्रोल से उसका संपर्क टूट गया। फ्लाइट में 13 यात्री और दो क्रू मेंबर सवार थे। इनकी यात्रा 23 मिनट की थी और इसे कोलंबिया की सरकारी एयरलाइन सतेना ऑपरेट कर रही थी। विमानन प्रधिकरण के एक अधिकारी ने बताया, “कोई ज़िंदा नहीं बचा है.” साथ ही जानकारी दी कि दुर्घटना का कारणों का तुरंत पता नहीं चला है। सरकार ने इलाके की तलाशी के लिए एयर फ़ोर्स को भेजा है।
जहां हादसा हुआ वह जगह एंडीज़ पर्वतमाला की पूर्वी रेंज का एक ऊबड़-खाबड़, घने जंगल वाला इलाका है। वहां मौसम बहुत तेज़ी से बदलता रहता है। आसपास के ग्रामीण इलाकों के बड़े हिस्से पर कोलंबिया के सबसे बड़े गुरिल्ला समूह, नेशनल लिबरेशन आर्मी का कंट्रोल है।

यह भी पढ़े: औद्योगिक उत्पादन दो साल के उच्चतम स्तर पर

https://www.primenewsnetwork.in/india/industrial-output-growth-two-year-high/131010

Related to this topic: