PM नरेंद्र मोदी लगातार 4,399 दिन प्रधानमंत्री पद पर पूरा कर इतिहास रच दिया है। इसके साथ ही PM नरेंद्र मोदी भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार चुने हुए PM बन गए हैं।
नई दिल्ली: PM नरेंद्र मोदी लगातार 4,399 दिन प्रधानमंत्री पद पर पूरे कर इतिहास रच दिया है। इसके साथ ही PM नरेंद्र मोदी भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार चुने हुए PM बन गए। उन्होंने जवाहरलाल नेहरू के लगातार 4,398 दिनों तक पीएम रहने के रिकॉर्ड को तोड़ा है।
4398 दिनों तक देश के लगातार प्रधानमंत्री रहे जवाहरलाल नेहरू
जवाहरलाल नेहरू पहली बार निर्वाचित होने के बाद 13 मई 1952 को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद से वे लगातार 27 मई 1964 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। इस दौरान 1956,1960 और 1964 में लीप ईयर होने से कैलेंडर वर्ष में तीन दिन बढ़ गए। इस तरह जवाहरलाल नेहरू कुल 4398 दिनों तक देश के लगातार प्रधानमंत्री रहे।
नेहरू के लगातार निर्वाचित कार्यकाल का PM मोदी ने रिकॉर्ड तोड़ा
वहीं, PM नरेंद्र मोदी 26 मई 2014 को पहली बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद से वे लगातार प्रधानमंत्री के पद पर बने हुए हैं। PM नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में भी 2016, 2020 और 2024 तीन बार लीप ईयर रहा। जिससे PM नरेंद्र मोदी भी कुल 4399 दिनों तक लगातार प्रधानमंत्री रहते हुए नेहरू के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में PM मोदी का कार्यकाल मील का पत्थर
PM नरेंद्र मोदी भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने के 4399 दिनों का सफर पूरा कर सबसे बड़े और पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। पीएम मोदी अब भी देश के शीर्ष पद पर लगातार बने हुए हैं। नेहरू के लगातार निर्वाचित कार्यकाल के आंकड़े को पीछे कर नरेंद्र मोदी भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में लगातार शीर्ष पद पर रहनेवाले प्रधानमंत्री होकर एक बड़ा राजनीतिक मील का पत्थर स्थापित किया है।
NDA के सभी मुख्यमंत्रियों की बैठक आज, PM मोदी का होगा सम्मान
आज NDA के सभी मुख्यमंत्रियों की एक बैठक हो रही है। बैठक में विशेष प्रस्ताव भी पारित किया जाएगा। साथ ही नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ने पर PM नरेंद्र मोदी का सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा।
PM मोदी के लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि- शिवराज
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं। उनका कार्यकाल लगातार जारी है। राष्ट्र हित उनके लिए सर्वोपरि है। वे जनता और आम आदमी के लिए दिन-रात काम करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने मानवता के कल्याण के लिए अनेक काम किए हैं। उनका नेतृत्व हमारे लिए वरदान है।
भजनलाल ने गणेश मंदिर में की पूजा- अर्चना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं। इस मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में मोती डूंगरी गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना की।
योगी आदित्यनाथ ने भी पीएम मोदी को दी बधाई
जेपी नड्डा ने बिड़ला मंदिर में की पूजा-अर्चना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने दिल्ली के बिड़ला मंदिर में पूजा-अर्चना की।
कामना करते हैं कि पीएम मोदी देशसेवा के दायित्व को संभालकर रखें: धर्मेंद्र प्रधान
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए हौज खास स्थित जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने लगातार 12 सालों तक देश की सेवा की है। प्रधानमंत्री मोदी जगन्नाथ जी के भक्त और अनुयायी हैं। हम कामना करते हैं कि वे देशसेवा के दायित्व को संभालकर रखें।
पीएम मोदी ने गरीब और जनकल्याण के काम किए- मोहन यादव
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाल घाटी स्थित गुफा मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में एक नया रिकॉर्ड बना है। हम सभी मिलकर प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घकालीन शासन की कामना करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने गरीब और जनकल्याण के काम को हाथ में लिया है।
दिल्ली में लगे पीएम मोदी के पोस्टर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 साल पूरे होने के जश्न में राजधानी दिल्ली में बैनर लगाए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आधिकारिक तौर पर भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा करने वाले लोकतांत्रिक रूप से चुने गए प्रधानमंत्री बन गए हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में 4,399 दिनों का मील का पत्थर पार कर लिया है।