PM Modi : पीएम मोदी ने शुक्रवार को तिरुवंतपुरम में कई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट का शिलान्यास और उद्घाटन किया. इसके साथ ही पीएम मोदी ने तीन अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई.
केरल में अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी, PM मोदी ने कहा - 'लेफ्ट और कांग्रेस जनता की जरूरतों को पूरा करने में नाकाम' |
PM Modi : पीएम मोदी ने शुक्रवार को तिरुवंतपुरम में कई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट का शिलान्यास और उद्घाटन किया. इसके साथ ही पीएम मोदी ने तीन अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई. इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि लेफ्ट और कांग्रेस जनता की ज़रूरतों को पूरा करने में लगातार नाकाम रहे हैं.
आगे उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव केरल की दशा-दिशा को बदलने का चुनाव है, जब केरल की भविष्य की बात आती है तो आपने अब तक दो पक्ष ही देखें हैं. एक तरफ LDF और दूसरी तरफ UDF और इन दोनों ने बारी-बारी से केरल को बर्बाद किया है, लेकिन एक तीसरा पक्ष भी है वो पक्ष भाजपा का है. LDF और UDF के लोगों ने केरल को भ्रष्टाचार, कुशासन की राजनीति में झोंक दिया है.
पीएम मोदी ने गुजरात का दिया उदाहरण
पीएम मोदी ने कहा कि 1987 से पहले गुजरात में BJP एक छोटी पार्टी थी. 1987 में, पहली बार BJP ने अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन पर विजय हासिल किया. जैसे पार्टी ने हाल ही में तिरुवनंतपुरम में जीत हासिल की है. तब से गुजरात के लोगों ने हमें सेवा करने का मौका दिया और हमारे काम को देखा और उसका परिणाम है. पिछले कई दशकों से वहां की जनता ने हमें सेवा का मौका दिया. शुरुआत एक शहर से हुई थी और केरल में भी शुरुआत एक शहर से हुई है और इसलिए केरल भाजपा पर अभूतपूर्व विश्वास करके हमारे साथ जुड़ चुका है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज वसंत पंचमी, सरस्वती पूजा का पावन पर्व भी है. ये महामाघ महोत्सव उसका भी समय है. मैं केरल के लोगों को इन पर्वों की शुमकामनाएं देता हूं. नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती भी है. हम इसे पराक्रम दिवस के रूप में भी मानते हैं. मैं सभी को पराक्रम दिवस की बधाई देता हूं.
पीएम मोदी ने कहा कि आज मेरे लिए बहुत भावुक पल है. लाखों कार्यकर्ताओं का परिश्रम रंग ला रहा है.
पीएम मोदी ने कहा कि आपका स्नेह, आपका स्वागत गर्मजोशी से भरा होता है और आज आपका उत्साह और भी स्पेशल है. आज मुझे यहां एक नई ऊर्जा दिख रही है. नई उम्मीद दिख रही है. आपका जोश ये विश्वास दिलाता है कि अब केरल में परिवर्तन होकर रहेगा.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/indian-army-chief-said-any-kind-of-support-from-pakistan-will-be-given/104749