प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पीएम मोदी ने गुवाहाटी एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का...

पीएम मोदी ने गुवाहाटी में लोकप्रिया गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को असम के गुवाहाटी स्थित लोकप्रिया गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया।

पीएम मोदी ने गुवाहाटी में लोकप्रिया गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन

PM Modi inaugurates new terminal building at Guwahati Airport |

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को असम के गुवाहाटी स्थित लोकप्रिया गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उनके साथ नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी मौजूद थे। यह नया टर्मिनल सालाना 1.31 करोड़ यात्रियों को संभालने की क्षमता रखता है और इसे भारत में टिकाऊ और तकनीकी रूप से उन्नत संचालन के नए मानक के रूप में देखा जा रहा है।

असम और पूरे पूर्वोत्तर में कनेक्टिविटी, वाणिज्य और पर्यटन को बढ़ावा देगा एयरपोर्ट का नया टर्मिनल भवन

इस बीच, नागरिक उड्डयन मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक पोस्ट में हवाई अड्डे की वास्तुकला की सराहना करते हुए कहा कि इसका आकर्षक डिज़ाइन असम की शुद्ध और समृद्ध प्राकृतिक धरोहर को खूबसूरती से दर्शाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर पोस्ट कर लिखा कि, "लोकप्रिया गोपीनाथ बरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नया टर्मिनल भवन असम और पूरे पूर्वोत्तर में कनेक्टिविटी, वाणिज्य और पर्यटन को बढ़ावा देगा।"

भारत का पहला प्रकृति-थीम आधारित हवाई अड्डा टर्मिनल

भारत का पहला प्रकृति-थीम आधारित हवाई अड्डा टर्मिनल माने जाने वाले इस भवन का डिज़ाइन असम की जैव विविधता और सांस्कृतिक विरासत से प्रेरित है। इसका थीम “बांस और ऑर्किड” रखा गया है। इस टर्मिनल के निर्माण में लगभग 140 मैट्रिक टन स्थानीय पूर्वोत्तर बांस का उपयोग किया गया है। इसके साथ काजीरंगा से प्रेरित हरित परिदृश्य, जपी (पारंपरिक टोपी) के डिज़ाइन, प्रसिद्ध गैंडे का प्रतीक और कोपोऊ फूल से प्रेरित 57 ऑर्किड-आकार के स्तंभ शामिल हैं। यहां एक अनोखा “स्काई फॉरेस्ट” भी बनाया गया है, जिसमें लगभग एक लाख देशी पौधे लगाए गए हैं, जिससे आने वाले यात्रियों को जंगल जैसा अनुभव मिलता है।

यह टर्मिनल यात्री सुविधाओं और डिजिटल नवाचार के नए मानक स्थापित करता है। यहां तेज और बिना रुकावट वाली सुरक्षा जांच के लिए फुल-बॉडी स्कैनर, संपर्क रहित यात्रा के लिए डिजीयात्रा सुविधा, स्वचालित बैगेज हैंडलिंग सिस्टम, फास्ट-ट्रैक इमिग्रेशन और एआई आधारित हवाई अड्डा संचालन जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं, जो यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और तेज यात्रा का अनुभव देती हैं।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/ssp-jammu-launches-online-tenant-verification-portal-kirayedar/101939

आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एसएसपी जम्मू ने लॉन्च किया ऑनलाइन किरायेदार सत्यापन पोर्टल 'KIRAYEDAR'

Related to this topic: