प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 दिसंबर को नदिया जिले के ताहेरपुर में सुभाष चंद्र पार्क में भाजपा की परिवर्तन संकल्प रैली में हिस्सा लेंगे।
20 दिसंबर को नदिया जिले के ताहेरपुर में पीएम मोदी की रैली, जनसभा को भी करेंगे संबोधित
|
PM Modi Rally : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 दिसंबर को नदिया जिले के ताहेरपुर में सुभाष चंद्र पार्क में भाजपा की परिवर्तन संकल्प रैली में हिस्सा लेंगे। वे सरकारी कार्यक्रम भी हिस्सा लेते हुए विकास कार्य का शिलान्यास भी करेंगे। उनके आने के मौके पर तगड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की गई है।
राज्य में 2026 के विधानसभा चुनाव में मतुआ समुदाय की अहम भूमिका और उनकी समस्याओं के मद्देनजर भाजपा सांसदों के अनुरोध पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां आ रहे हैं। ताहेरपुर की रैली में नदिया, उत्तर चौबीस परगना और दक्षिण चौबीस परगना के मतुआ समुदाय के लोग जुटेंगे। तीनों जिलों में मतुआ समुदाय के लोगों की ज्यादा आबादी है। रैली में लोगों के आने सुविधा के लिए पूर्व रेलवे ने विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की है।
भाजपा से मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता करीब दस बजे पहुंच जाएंगे और वहां से सीधे ताहेरपुर जाएंगे। ताहेरपुर में सुभाष चंद्र पार्क में उनके लिए दो मंच बने हुए हैं। एक मंच भाजपा की ओर से तैयार किया गया है और दूसरी मंच सरकारी मंच है।
वे पहले भाजपा की रैली में हिस्सा लेंगे और उसके बाद सरकारी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वे करीब 12 बजे वापस लौट जा सकते हैं। राजनीतिक हलकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सामने विधानसभा चुनाव, एसआइआर प्रक्रिया, मतुआ समुदाय के लोगों को भारतीय नागरिकता देने व वोटर बनाने का मुद्दा है ही, बांग्लादेश में की भयावह स्थिति भी है। बांग्लादेश की सीमा से पश्चिम बंगाल सटा हुआ है। सामने विधानसभा चुनाव होने की वजह से यहां बांग्लादेशी घुसपैठियों का मुद्दा गरमाया हुआ है।
यह https://www.primenewsnetwork.in/state/pdps-iltija-mufti-lodges-police-complaint-against-bihar-cm-nitish-kumar/101767