प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

गोथेनबर्ग में मिला स्वीडन का सर्वोच्च सम्मान

स्वीडन के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित हुए पीएम मोदी, बोले- यह 140 करोड़ भारतीयों का गौरव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रविवार (स्थानीय समय) को स्वीडन की यात्रा के दौरान गोथेनबर्ग में वहां के सर्वोच्च सम्मान 'दि आर्डर आफ दि पोलर स्टार' से सम्मानित किया गया।

स्वीडन के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित हुए पीएम मोदी बोले- यह 140 करोड़ भारतीयों का गौरव

PM Modi Receives Sweden’s Highest Civilian Honour |

गोथेनबर्ग (स्वीडेन)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रविवार (स्थानीय समय) को स्वीडन की यात्रा के दौरान गोथेनबर्ग में वहां के सर्वोच्च सम्मान 'दि आर्डर आफ दि पोलर स्टार' से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा-'यह सम्मान सिर्फ मेरे लिए नहीं बल्कि भारत के 140 करोड़ लोगों और भारत-स्वीडन के बीच संबंधों को मजबूत बनाने में योगदान करने वालों के लिए भी है।

मोदी बोले- यह सम्मान पूरे भारत का सम्मान

गुथेनबर्ग में यूरोपीय उद्योगों के गोलमेज बैठक में सीईओ के गोलमेज को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा-'कुछ समय पहले मुझे स्वीडन का सर्वोच्च सम्मान-'दि आर्डर आफ दी पोलर स्टार' दिया गया। यह सिर्फ मेरे लिए नहीं है। यह 140 करोड़ भारतीयों का भी सम्मान है। यह स्वीडन में हमारे मित्रों के लिए भी है जिन्होंने भारत और स्वीडन के संबंधों को समृद्ध किया है। मोदी को यह सम्मान उन्हें उनके पांच देशों के अंतरराष्ट्रीय दौरे के हिस्से के रूप में दिया गया।

भारत-स्वीडन मिलकर विकसित करेंगे ग्रीन टेक्नोलॉजी

यूरोपीय उद्योग गोलमेज सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'दोनों देशों के स्टार्टअप और अनुसंधान पारिस्थितिकी तंत्रों के बीच संपर्क बढ़ाने के लिए, हम एक भारत-स्वीडन विज्ञान और प्रौद्योगिकी केंद्र स्थापित कर रहे हैं। उद्योग परिवर्तन के लिए नेतृत्व समूह हमारी साझा वैश्विक पहल है, जिसके तहत हम कम कार्बन उत्सर्जन वाले औद्योगिक परिवर्तन पर जोर दे रहे हैं। आज हमने इसके तीसरे चरण की शुरुआत करने का निर्णय लिया है। भारत में हरित हाइड्रोजन, चक्रीय अर्थव्यवस्था और सतत अवसंरचना के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर काम किया जा रहा है। स्वीडन की प्रौद्योगिकी को भारत की व्यापक क्षमता के साथ मिलाकर, हम पूरी दुनिया के लिए जलवायु समाधान विकसित कर सकते हैं।'

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/fake-instagram-tantrik-held-for-duping-student/205793

सोशल मीडिया पर वारदात, एस्ट्रोलॉजर बन ग्वालियर की छात्रा से ठगे रुपए-गहने

Related to this topic: