PM Modi in Katihar : पीएम मोदी ने सोमवार को कहा कि राजद कांग्रेस के पोस्टरों को देखिए, जो बिहार में सालों साल मुख्यमंत्री रहे, जो बिहार में जंगल राज लाए उनकी तस्वीरें पोस्टरों से गायब हैं
राजद - कांग्रेस के पोस्टरों को देखिए, जो बिहार में जंगलराज लाए, उनकी तस्वीरें पोस्टरों से गायब हैं : पीएम मोदी |
PM Modi in Katihar : पीएम मोदी ने सोमवार को कहा कि राजद कांग्रेस के पोस्टरों को देखिए, जो बिहार में सालों साल मुख्यमंत्री रहे, जो बिहार में जंगलराज लाए उनकी तस्वीरें पोस्टरों से गायब हैं या कोने में छोटी से तस्वीर लगी है. पीएम मोदी ने कटिहार में जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कांग्रेस और आरजेड़ी पर निशाना साधा.
पीएण मोदी ने कहा कि दूरबीन से भी दिखती नहीं है. अपने पिता का नाम बोलने में शर्म क्यों आ रही है? वो कौन सा पाप है, जिसे राजद वालों को बिहार के नौजवानों से छुपाना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नामदार ने छठ महापर्व को इसलिए भी ड्रामा बताया ताकी बिहार के लोग राजद पर गुस्सा निकालें और राजद को पराजित करें. कांग्रेस के बड़े नेताओं के बयान आपने सुनें होंगे. अलग-अलग राज्यों में कांग्रेस के नेताओं से बिहार के लोगों के लिए अपमानजनक बातें बुलाई जा रही हैं.
'केरल में कांग्रेस के नेता ने बिहार की तुलना बीड़ी से कर दी, ये भी कांग्रेस की रणनीति का हिस्सा है'
पीएम मोदी ने कहा कि केरल में कांग्रेस के नेता ने बिहार की तुलना बीड़ी से कर दी. ये भी कांग्रेस की रणनीति का हिस्सा है, जो बिहार के लोगों को प्रताड़ित करते हैं. कांग्रेस नेता बिहारियों को गाली देते हैं ताकि आरजेडी को आपके गुस्से का सामना करना पड़े. कांग्रेस जानती है इस बार आरजेडी हार गई राजनीति खत्म हो जाएगी और कांग्रेस आरजेडी के वोट बैंक पर कब्जा कर लेगी. इनके बीच वोट को लेकर खींचतान अब खुलकर सामने आ गई है. आप देखिएगा बिहार चुनाव में हारने के बाद कैसे आरजेडी-कांग्रेस के बीच गालियों का दौर शुरू होता है.
पीएम मोदी ने कहा कि डबल इंजन की NDA सरकार का बहुत बड़ा फायदा है कि दिल्ली और पटना से निकला एक-एक रुपया सीधे आपके खाते तक पहुंचता है. कोई चोर लुटेरे लूट नहीं सकते. वरना यहां एक बिहार का सबसे भ्रष्ट परिवार है और दूसरा देश का सबसे भ्रष्ट परिवार है. ये राजद और कांग्रेस वाले आपके हक का पैसा आप तक पहुंचने ही नहीं देते. ये आपके हक का पैसा भी लूट लेते.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/in-darbhanga-cm-yogi-said-that-under-the-names-pappu-tappu-and-appu-the-ind/96370