प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

PM मोदी बोले - कोरिया में भी भारतीय सिनेमा..

कोरिया में भी भारतीय सिनेमा और संस्कृति की पहचान बढ़ रही : PM मोदी

दिल्ली। साउथ कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग और पीएम मोदी ने सोमवार को संयुक्त प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि...

कोरिया में भी भारतीय सिनेमा और संस्कृति की पहचान बढ़ रही  pm मोदी

कोरिया में भी भारतीय सिनेमा और संस्कृति की पहचान बढ़ रही : PM मोदी |

दिल्ली। साउथ कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग और पीएम मोदी ने सोमवार को संयुक्त प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम अगले दशक की सक्सेस स्टोरीज़ की नींव रख रहे हैं। AI, सेमीकंडक्टर और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में साझेदारी को गहरा करने के लिए इंडिया-कोरिया डिजिटल ब्रिज लॉन्च कर रहे हैं। हम शिपबिल्डिंग, सस्टेनेबिलिटी, स्टील और पोर्ट्स जैसे एरिया में MoUs साइन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कल्चरल और क्रिएटिव इंडस्ट्रीज़ में सहयोग से हम फिल्म, एनिमेशन और गेमिंग में भी नए आयाम स्थापित करेंगे। बिज़नेस फोरम इन मौकों को ठोस नतीजों में बदलने का मंच बनेगा।

पीएम मोदी ने कहा कि K-pop और K-ड्रामा भारत में बहुत पॉपुलर हो रहे हैं। इसी तरह, कोरिया में भी भारतीय सिनेमा और संस्कृति की पहचान बढ़ रही है। हमें खुशी है कि राष्ट्रपति ली खुद भारतीय सिनेमा के प्रशंसक हैं। इस कल्चरल कनेक्ट को मजबूत करने के लिए हम 2028 में भारत-कोरिया फ्रेंडशिप फेस्टिवल आयोजित करेंगे।

पीएम मोदी ने कहा कि दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति का यह भारत दौरा अत्यंत महत्वपूर्ण है। लोकतांत्रिक मूल्य, मार्केट इकॉनमी और कानून के राज का सम्मान हम दोनों देशों के DNA में है। इंडो-पैसिफिक रीजन में भी हमारा नज़रिया एक जैसा है। इन सबके आधार पर पिछले एक दशक में हमारे संबंध और भी मज़बूत और व्यापक हुए हैं और आज राष्ट्रपति ली के दौरे से हम इस भरोसेमंद साझेदारी को भविष्य की साझेदारी में बदलने जा रहे हैं। हम चिप्स से लेकर जहाज़ों तक, टैलेंट से लेकर टेक्नोलॉजी तक, पर्यावरण से लेकर एनर्जी तक, हर क्षेत्र में सहयोग के नए अवसरों को साकार करेंगे और साथ में दोनों देशों की तरक्की और खुशहाली पक्की करेंगे.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/piyush-goyal-on-india-us-trade-deal-best-deal-compared-to-neighbouring/131831

Related to this topic: