प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

LVM3-M6 के सफल लॉन्चिंग पर बोले पीएम मोदी

'भारत का अंतरिक्ष क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम' LVM3-M6 के सफल लॉन्चिंग पर बोले पीएम मोदी

LVM3-M6 :  पीएम मोदी ने कहा कि भारत के युवाओं की ताकत से हमारा स्पेस प्रोग्राम और भी ज्यादा एडवांस्ड और असरदार हो रहा है.

भारत का अंतरिक्ष क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम lvm3-m6 के सफल लॉन्चिंग पर बोले पीएम मोदी

'भारत का अंतरिक्ष क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम' LVM3-M6 के सफल लॉन्चिंग पर बोले पीएम मोदी |

LVM3-M6 : LVM3-M6 का सफल लॉन्चिंग पर पीएम मोदी ने बुधवार को एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा कि भारत के युवाओं की ताकत से हमारा स्पेस प्रोग्राम और भी ज्यादा एडवांस्ड और असरदार हो रहा है. इसरो ने अब तक का सबसे भारी पेलोड (6,100 किलोग्राम) को लॉन्च किया है.

पीएम मोदी ने कहा कि LVM3 के भरोसेमंद हेवी-लिफ्ट परफॉर्मेंस से हम गगनयान जैसे भविष्य के मिशन के लिए नींव मजबूत कर रहे हैं, कमर्शियल लॉन्च सर्विस का विस्तार कर रहे हैं और ग्लोबल पार्टनरशिप को गहरा कर रहे हैं. यह बढ़ी हुई क्षमता और आत्मनिर्भरता को मिला बढ़ावा आने वाली पीढ़ियों के लिए बहुत बढ़िया है.

height=805

एक गौरवपूर्ण मील का पत्थर

पीएम मोदी ने कहा कि भारत का अंतरिक्ष क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम. LVM3-M6 का सफल लॉन्च, जिसने भारतीय धरती से लॉन्च किए गए अब तक के सबसे भारी सैटेलाइट, USA के स्पेसक्राफ्ट ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 को उसकी तय ऑर्बिट में स्थापित किया, यह भारत की अंतरिक्ष यात्राओं को भी दिखाता है. 

उन्होंने कहा कि यह भारत की हेवी-लिफ्ट लॉन्च क्षमता को मजबूत करता है और ग्लोबल कमर्शियल लॉन्च मार्केट में हमारी बढ़ती भूमिका को भी मजबूत करता है. यह आत्मनिर्भर भारत की दिशा में हमारे प्रयासों को बधाई. भारत अंतरिक्ष की दुनिया में लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है.

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने लिखा कि ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 को ले जाने वाले एलवीएम3-एम6 के सफल लॉन्च के लिए टीम इसरो को बधाई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी संरक्षण में, इसरो लगातार एक के बाद एक सफलता हासिल कर रहा है, जो अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में भारत की बढ़ती ताकत को फिर से साबित करता है.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/nashik-onion-farmers-in-crisis-worries-rise/102328

Related to this topic: