प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मिडिल ईस्ट की स्थिति को लेकर बोले PM मोदी...

'दुनिया के कई देश युद्ध, अशांति और अस्थिरता से घिरे हैं...', मिडिल ईस्ट की स्थिति को लेकर बोले PM मोदी

गुजरात। पीएम मोदी ने मंगलवार को गुजरात के वाव-थराड में कई विकास कार्यों की शुरुआत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि...

दुनिया के कई देश युद्ध अशांति और अस्थिरता से घिरे हैं मिडिल ईस्ट की स्थिति को लेकर बोले pm मोदी

'दुनिया के कई देश युद्ध, अशांति और अस्थिरता से घिरे हैं...', मिडिल ईस्ट की स्थिति को लेकर बोले PM मोदी |

गुजरात। पीएम मोदी ने मंगलवार को गुजरात के वाव-थराड में कई विकास कार्यों की शुरुआत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि बीते कुछ समय से दुनिया के कई देश युद्ध, अशांति और अस्थिरता से घिरे हैं. वेस्ट एशिया में जो हालात बने हुए हैं. उसका असर पुरी दुनिया पर है. 

पीएम मोदी ने कहा कि ऊर्जा, पेट्रोल-डीजल और गैस की दिक्कत पूरी दुनिया में बढ़ गई है. ऐसे संकट में भी भारत ने हालातों को नियंत्रण में बनाए रखा है. इसके पीछे देश की सफल विदेश नीति और देशवासियों की एकता है.

'राष्ट्र की सुरक्षा का ये प्रोजेक्ट भी सालों तक फाइलों में दबा रहा'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि डीसा एयरपोर्ट के इस परियोजना का इसका विचार आज से प्रारंभ नहीं हुआ, जब मैं यहां मुख्यमंत्री था तब से हमने जमीन अधिग्रहण की और किसान ने जमीन दी और हम चाहते थे कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भारत की पश्चिम सीमा की सुरक्षा के लिए ये डीसा अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है, लेकिन पता नहीं, दिल्ली में उस समय जो लोग राज करते थे, उन्हें गुजरात के प्रति क्या नफरत थी. राष्ट्र की सुरक्षा का ये प्रोजेक्ट भी सालों तक फाइलों में दबा रहा. 

पीएम मोदी ने कहा कि "आपने जब मुझे दिल्ली भेजा तो मैंने उन फाइलों को बाहर निकाला और आज उसका परिणाम है कि एयरफोर्स का एक बहुत बड़ा बेस अब डीसा से जुड़ गया है, जब मैं यहां आया तो पहली बार मेरा विमान दिशा एयरबेस पर लैंड हुआ. दिशा का ये एयरबेस अंतरराष्ट्रीय सीमा से केवल 130 किमी की दूरी पर है ये देश की सुरक्षा के लिए कितना अहम है."

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/poll-campaign-on-mamata-writes-to-election-chief/153323


 

Related to this topic: