PM Modi Statement : पीएम मोदी ने रविवार को बेंगलुरु में एक विशाल विजय रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस...
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा - 'उसकी पहचान एक परजीवी पार्टी की हो गई...' |
PM Modi Statement : पीएम मोदी ने रविवार को बेंगलुरु में एक विशाल विजय रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस को परजीवी पार्टी बताया. इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस की पहचान अब एक परजीवी पार्टी की हो गई है. इसी वजह से जैसे ही उन्हें पहला मौका मिलता है, वे अपने सहयोगियों को धोखा दे देते हैं.
पीएम मोदी ने कहा कि द्रमुक ने कांग्रेस को फायदा पहुंचाने के लिए हर मिनट काम किया और कई बार उन्हें मुश्किलों से निकाला, लेकिन अब क्या हुआ? जैसे ही सत्ता का समीकरण बदला, सत्ता की भूखी कांग्रेस ने मौका मिलते ही द्रमुक की पीठ में छुरा घोंप दिया.
"कांग्रेस किसी भी राज्य में सत्ता बरकरार नहीं रख पाती"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निशाना साधते हुए कहा कि देश भर में भाजपा की सरकारें दोबारा सत्ता में लौट रही हैं, लेकिन कांग्रेस कभी भी किसी राज्य में अपनी सत्ता बरकरार नहीं रख पाती. कुछ ही महीनों में लोगों को समझ आ जाता है कि उनकी 'गारंटी' सिर्फ झूठ का पुलिंदा थी. वे अभी तक यह तय नहीं कर पाए हैं कि वर्तमान मुख्यमंत्री कितने दिन रहेंगे.
उन्होंने कहा कि उन्होंने दूसरे व्यक्ति को भी अधर में लटका रखा है कि उन्हें मौका दिया जाए या नहीं. वे एक नेता तय नहीं कर पा रहे हैं. वे असमंजस में हैं कि ढाई-ढाई साल के लिए दो मुख्यमंत्री बनाए जाएं या एक-एक साल के लिए पांच मुख्यमंत्री.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/us-moves-to-revoke-citizenship-12-charged-including-indian/203295