प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना..

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा - 'पहले पेपर लीक, महिलाओं पर अत्याचार चरम पर था'

PM Modi : पीएम मोदी गुरुवार को राजस्थान के बांसवाड़ा पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया.

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना कहा -  पहले  पेपर लीक महिलाओं पर अत्याचार चरम पर था

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा - 'पहले पेपर लीक, महिलाओं पर अत्याचार चरम पर था' |

PM Modi : पीएम मोदी ने गुरुवार को कहा कि राजस्थान की धरती से आज बिजली क्षेत्र में भारत के सामर्थ्य का एक नया अध्याय लिखा जा रहा है. वे राजस्थान के बांसवाड़ा में जनसभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. 

 

पीएम मोदी ने कहा कि देश बिजली की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है. इस रफ्तार में देश का हर हिस्सा शामिल है. हर राज्य को प्राथमिकता दी जा रही है. वनवासियों के वनाधिकार संरक्षित किए गए हैं. आदिवासी भाई बहन जंगल के संसाधनों का उपयोग किया है. इसके लिए वनधन योजना शुरू की गई है. वन उपाज को बाजारों से जोड़ा गया है. आदिवासी समाज को स्वाभिमान से जीवन जीने का मौका मिले, ये भाजपा की प्रतिबद्धता है.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राजस्थान को जख्म दिए हैं. राजस्थान में पेपर लीक, जलजीवन मिशन, महिलाओं पर अत्याचार चरम पर था. कांग्रेस राज में बांसवाड़ा डूंगरपुर में अवैध शराब का कारोबार खूब पनपा. भाजपा की सरकार ने माहौल को बदला है. इन इलाकों में बढ़े प्रोजेक्ट लगाए जा रहे हैं. भाजपा दक्षिण राजस्थान में विकास कर रही है. भाजपा ने आदिवासी मंत्रालय बनाया. अटल सरकार में ये काम हुआ. कांग्रेस के दौर में ये कल्पना से परे बात थी. आदिवास इलाके में बढ़े प्रोजेक्ट लग रहे हैं. जैसे एमपी के धार में पीएम मित्र पार्क शुरू किया गया है.

'कांग्रेस ने बिजली के महत्व को नहीं समझा'

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने बिजली के महत्व को नहीं समझा. आजादी के कई साल बाद भी कई गांवों में बिजली का खंभा तक नहीं लगा था. देश के कई हिस्सों बिजली की कटौती होती थी. उस समय लोग चुटकुले सुनाते थे. बिजली आना एक चुटकुला था. राजस्थान समेत देश में यही हालात थे. 2014 से भाजपा की सरकार ने देश के इन हालातों को सुधारने का संकल्प लिया. 

पीेएम मोदी ने कहा कि  राजस्थान से भारत के सामार्थ्य का नया अध्याय लिखा जा रहा है. देश में 90 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के प्रोजेक्ट एक साथ शुरू हो रहे हैं. आज देश बिजली की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है. विकास की गाड़ी बिजली से ही दौड़ती है.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/on-the-issue-of-no-handshake-shashi/48130
 

Related to this topic: