प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

PM Modi to Visit Manipur : PM मोदी का पूर्वोत्तर..

PM Modi to Visit Manipur : PM मोदी का पूर्वोत्तर दौरा, कल जाएंगे मणिपुर

PM Modi to Visit Manipur : पीएम मोदी शनिवार को मणिपुर का दौरा करेंगे. इंफाल में मुख्य सचिव पुनीत कुमार गोयल ने बताया कि प्रधानमंत्री की शनिवार की मणिपुर यात्रा राज्य में शांति, सामान्य स्थिति..

pm modi to visit manipur  pm मोदी का पूर्वोत्तर दौरा कल जाएंगे मणिपुर

PM Modi to Visit Manipur |

PM Modi to Visit Manipur : पीएम मोदी शनिवार को मणिपुर का दौरा करेंगे. इंफाल में मुख्य सचिव पुनीत कुमार गोयल ने बताया कि प्रधानमंत्री की शनिवार की मणिपुर यात्रा राज्य में शांति, सामान्य स्थिति और विकास का मार्ग प्रशस्त करेगी. कुकी और मैतई समुदाय के बीच दो साल पहले मणिपुर में हिंसा हुई थी. इस हिंसा में 260 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी. पीएम मोदी का पूर्वोत्तर के दौरा काफी अहम है. इसमें मणिपुर और मिजोरम का दौरा शामिल है. मिजोरम में पीएम मोदी  बैराबी - सैरांग रेलवे लाइन परियोजना का उद्घाटन करेंगे. मणिपुर के चुराचंदपुर के पीस ग्राउंड से पीएम मोदी 7,300 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे. 

विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

मणिपुर के चुराचंदपुर के पीस ग्राउंड से पीएम मोदी 7,300 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे. यहां पर कुकी समुदाय की तादात ज्यादा है. पीएम मोदी 1,200 करोड़ रुपए की इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं की सौगात देंगे. पीएम मोदी के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए मणिपुर सरकार ने चुराचंदपुर पीस ग्राउंड और कांगला फोर्ट इम्फाल में बड़े बिलबोर्ड लगवा दिए हैं. निर्देश जारी किए गए हैं. जनता को चाबियां, पेन, पानी की बोतलें, बैग, रुमाल, छाता, लाइटर, माचिस लाने से मना किया गया है. सलाह दी गई है कि बच्चों और बीमार व्यक्तियों को न लाएं. 

कांग्रेस सांसद और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी के मणिपुर दौरे पर बात की. उन्होंने कहा, मणिपुर की समस्या लंबे समय से चल रही है, अच्छा हुआ कि वे अब जा रहे हैं, वहीं, कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने मोदी के दौरे की तैयारियों पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि यह दौरा सिर्फ तीन घंटे का होगा और इससे मणिपुर के लोगों का अपमान होगा. जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, यह दौरा मणिपुर के लोगों के प्रति प्रधानमंत्री की संवेदनशीलता की कमी दिखाता है.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/breaking-story/india/120/breaking/857f08a5/7d7fae67/breakingdetails/these-days-friends-are-like-snakes-said-mohan-bhagwat-on-us-tariff-46657

Related to this topic: