प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • लखनऊ: BSP सवर्ण वोटों के साथ लाने की बना रही रणनीति, BSP को सवर्ण वोटों के जरिए ही 2027 जीत मिलने की उम्मीद, ब्राह्मण वोटों पर BSP सुप्रीमो मायावती का खास फोकस
  • वाराणसी: पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के दिशा-निर्देशों पर कैंट स्टेशन के सामने चलाया गया ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’, 15 वाहन सीज, 25 का हुआ चालान
  • रायबरेली: एक सप्ताह पूर्व क्रिकेट मैदान में हुई मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, वीडियो में बैट से निर्दयता से पीटने की तस्वीरें सामने आई, मामले में 6 नामजद समेत 2-3 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
  • मुजफ्फरनगर: भीषण सड़क हादसा, स्कूटी और बाइक के बीच हुई टक्कर, हादसे में 3 लोग घायल, सड़क क्रॉस करने के दौरान हुई टक्कर
  • आजमगढ़: पुलिस और गोतस्करों के बीच हुई मुठभेड़, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोतस्कर गोली लगने से घायल, दो आरोपी गिरफ्तार, तमंचा, कारतूस, पिकअप वाहन और गोवंश बरामद
  • मुजफ्फरनगर: पुलिस ने स्कूल की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकत करने वाले मनचले को गिरफ्तार किया, आरोपी के पास से 5 किलो गांजा बरामद
  • बहराइच: कतर्नियाघाट इलाके में तेंदुए के हमले में 6 साल की मासूम की मौत, घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल
  • गाजियाबाद: रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 और 2 के बीच बने इलेक्ट्रिक पैनल रूम में अचानक लगी आग, RPF और GRP की टीम मौके पर पहुंची, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया
  • कानपुर: दबंगों से प्रताड़ित होकर युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, शुभम कटियार नाम के युवक परिवार को लगातार कर रहा था परेशान, पीड़ित ने पुलिस पर पुराने मामले में कार्रवाई नहीं करने का लगाया आरोप

शांतनु ठाकुर और ममता बाला में सियासी तकरार

केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर और टीएमसी सांसद ममता बाला ठाकुर के बीच ठनी

केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद ममता बाला ठाकुर के बीच राजनीतिक टकराव तेज हो गया है। विवाद बनगांव और बागदा के बीच प्रस्तावित नई रेल लाइन को लेकर है।

केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर और टीएमसी सांसद ममता बाला ठाकुर के बीच ठनी

शांतनु ठाकुर |

रेल परियोजना पर श्रेय की लड़ाई

केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर का दावा है कि बनगांव और बागदा के बीच नई रेल लाइन बिछाने को मौजूदा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंजूरी दे दी है। उनका कहना है कि इस परियोजना से उत्तर 24 परगना के लोगों को, खासकर मतुआ समुदाय को, सीधा लाभ मिलेगा।

टीएमसी का पलटवार

इसके उलट टीएमसी सांसद ममता बाला ठाकुर का कहना है कि इस रेल परियोजना की मंजूरी पहले ही दी जा चुकी है। उनके मुताबिक, जब ममता बनर्जी रेल मंत्री थीं, तभी बागदा और बनगांव के बीच रेल लाइन को हरी झंडी मिल गई थी। ऐसे में दोबारा मंजूरी की बात ही गलत है।

चुनावी साख का आरोप

टीएमसी ने शांतनु ठाकुर पर विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अपनी राजनीतिक साख चमकाने के लिए झूठा दावा करने का आरोप लगाया है। पार्टी का कहना है कि भाजपा केंद्र सरकार की पुरानी परियोजनाओं का श्रेय लेने की कोशिश कर रही है।

स्थानीय लोगों की परेशानी का मुद्दा

केंद्रीय जहाज राज्य मंत्री और मतुआ समुदाय के नेता शांतनु ठाकुर का कहना है कि बागदा इलाके के लोगों को बनगांव आने के लिए बस का सहारा लेना पड़ता है, जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उनका कहना है कि कोलकाता जाने के लिए लोगों को बनगांव से ट्रेन पकड़नी पड़ती है और इसी परेशानी को देखते हुए केंद्र सरकार ने बागदा से बनगांव तक नई रेल लाइन बिछाने का फैसला किया है।

जमीन बनी सबसे बड़ी अड़चन

शांतनु ठाकुर के मुताबिक, यह परियोजना तभी आगे बढ़ पाएगी जब राज्य सरकार रेलवे को जरूरी जमीन मुहैया कराएगी। केंद्र सरकार अपने स्तर पर काम करने को तैयार है, लेकिन जमीन का मुद्दा राज्य सरकार के हाथ में है।

टीएमसी का दावा—काम अधूरा छोड़ा गया

टीएमसी सांसद ममता बाला ठाकुर और बनगांव टीएमसी के अध्यक्ष विश्वजीत दास का कहना है कि परियोजना को मंजूरी पहले ही मिल चुकी थी, अब जरूरत सिर्फ उसे पूरा करने की है। टीएमसी नेताओं का आरोप है कि रेल मंत्रालय रेल लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू नहीं कर रहा है। उनका कहना है कि ममता बनर्जी के रेल मंत्री रहते पश्चिम बंगाल के लिए कई रेल परियोजनाओं को मंजूरी दी गई थी।

श्रेय लेने का आरोप

टीएमसी का कहना है कि भाजपा की केंद्र सरकार उन्हीं पुरानी परियोजनाओं का श्रेय लेने की कोशिश कर रही है, जबकि जमीनी स्तर पर काम आगे नहीं बढ़ाया जा रहा है।

यह भी पढ़े: बजट 2026 में 16वें वित्त आयोग

https://www.primenewsnetwork.in/india/budget-2026-to-include-16th-finance-body/131152

Related to this topic: