प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

दीपावली पर पटाखों के कारण बढ़ा प्रदूषण

मप्र के कई शहरों में जहरीली हुई हवा

भोपाल। मध्य प्रदेश में दीपावली में रात भर पटाखे फूटते रहे। लोगों ने जमकर दीपावली का आनंद उठाया।

मप्र के कई शहरों में जहरीली हुई हवा

मप्र के कई शहरों में जहरीली हुई हवा

दीपावली पर पटाखों के कारण बढ़ा प्रदूषण 

प्राइम न्यूज नेटवर्क

भोपाल। मध्य प्रदेश में दीपावली में रात भर पटाखे फूटते रहे। लोगों ने जमकर दीपावली का आनंद उठाया। इस दौरान पटाखों से मौसम पर विपरीत असर पड़ा। हवा जहरीली हो गई। जबलपुर, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, सागर और सिंगरौली में वायु की गुणवत्ता (ओक्यूआई) 300 के पार पहुंच गया। यह खराब हवा की श्रेणी में आती है।

जबलपुर में प्रदूषण का असर रहा। यहां के गुप्तेश्वर में एक्यूआई 103 से बढ़कर 349 हो गया। इसका सीधा मतलब  है कि प्रदूषण का स्तर तीन गुणा बढ़ा। सुहागी और मरहाताल में भी हवा खराब की श्रेणी में पहुंची। वहीं, भोपाल के कुछ इलाकों में भी हवा की गुणवत्ता खराब रही। कोहेफिजा में तो एक्यूआई शुरू यानि कि शाम में 136 था जो रात में तीव्र गति से बढ़ा और 287 के स्तर पर पहुंच गया और यह सुबह में 336 हो गया। इसी तरह शाहपुरा में 153 से बढ़कर 302 और टीटी नगर में यह 126 से बढ़कर 309 हो गया। इस प्रकार हवा की गुणवत्ता बहुत खराब की श्रेणी में पहुंच गई।

इसी प्रकार इंदौर में भी असर हुआ। यहां भी हवा की गुणवत्ता खराब हुई। उधर, ग्वालियर में असर देखा गया। यहां का औसत एक्यूआई भोपाल से कुछ ही कम रहा, हालांकि यहां भी बहुत ही खराब के स्तर पर पहुंच गया। प्रेदश के छोटे शहरों की स्थिति भी अच्छी नहीं रही। इस बीच मध्यप्रदेश प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के अनुसार, दीवाली की रात पीएम 2.5 था। इसका मतलब धूल के बारीक कण का अधिक असर रहा।

Related to this topic: