प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पूर्व सैनिक दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 'पूर्व सैनिक दिवस' के मौके पर पूर्व सैनिकों को दी श्रद्धांजली

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को पूर्व सैनिक दिवस के अवसर पर पूर्व सैनिकों की सराहना की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व सैनिक दिवस के मौके पर पूर्व सैनिकों को दी श्रद्धांजली

फाइल फोटो |

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को पूर्व सैनिक दिवस के अवसर पर पूर्व सैनिकों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों का अडिग साहस एक प्रेरणा का स्त्रोत है जो हर भारतीय को प्रेरित करता रहेगा।

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि, "पूर्व सैनिक दिवस पर, मैं अपने पूर्व सैनिकों की वीरता, समर्पण और बलिदान को नमन करती हूँ। उनका अटूट साहस हर भारतीय को प्रेरित करता है। पूर्व सैनिक दिवस और सशस्त्र सेना ध्वज दिवस जैसे अवसर न केवल हमारे बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का मौका देते हैं, बल्कि उन्हें सार्थक समर्थन देने का भी अवसर प्रदान करते हैं। मुझे विश्वास है कि हमारे पूर्व सैनिक राष्ट्र के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता बनाए रखेंगे।"

बता दें कि हर साल 14 जनवरी को पूर्व सैनिक दिवस मनाया जाता है। यह सशस्त्र बलों के पहले कमांडर-इन-चीफ फील्ड मार्शल के.एम. करियप्पा की सेवाओं के सम्मान में मनाया जाता है, जो 1953 में इसी दिन सेना से सेवानिवृत्त हुए थे।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/mamata-banerjee-alleges-election-commission-is-stealing-votes-in-west-bengal/104799

ममता बनर्जी का चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप, एसआईआर के नाम पर वोट चोरी का दावा

Related to this topic: