प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

राष्ट्रपति द्रौपति मुर्मू और पीएम मोदी ने सीपी..

Vice President Election Result : राष्ट्रपति द्रौपति मुर्मू और पीएम मोदी ने सीपी राधाकृष्णन को दी बधाई

Vice President Election Result : सीपी राधाकृणन अगले उपराष्ट्रति होंगे. उनको 452 वोट मिले. बी. सुदर्शन को 300 वोट मिले. ऐसे में राष्ट्रपति द्रौपति मुर्मू और पीएम मोदी ने उन्हें जीत की बधाई दी है.

vice president election result  राष्ट्रपति द्रौपति मुर्मू और पीएम मोदी ने सीपी राधाकृष्णन को दी बधाई

Vice President Election Result |

Vice President Election Result : सीपी राधाकृणन अगले उपराष्ट्रति होंगे. उनको 452 वोट मिले. बी. सुदर्शन को 300 वोट मिले. ऐसे में राष्ट्रपति द्रौपति मुर्मू और पीएम मोदी ने उन्हें जीत की बधाई दी है. द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, सी.पी. राधाकृष्णन को भारत के उपराष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई! सार्वजनिक जीवन में आपके दशकों के समृद्ध अनुभव राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देंगे. मैं आपको एक सफल और प्रभावशाली कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देती हूं.

पीएम मोदी ने लिखा, थिरु सी.पी. राधाकृष्णन को 2025 के उपराष्ट्रपति चुनाव में विजयी होने पर बधाई. उनका जीवन सदैव समाज सेवा और गरीबों व वंचितों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित रहा है. मुझे विश्वास है कि वे एक उत्कृष्ट उपराष्ट्रपति होंगे, जो हमारे संवैधानिक मूल्यों को सुदृढ़ करेंगे और संसदीय संवाद को आगे बढ़ाएंगे.

'संवैधानिक एवं विधायी मामलों का गहन ज्ञान'

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राधाकृष्णन को बधाई देते हुए एक्स पर लिखा, अपने विशिष्ट सार्वजनिक जीवन में, उन्होंने विनम्रता, सत्यनिष्ठा और सेवा के प्रति गहरी प्रतिबद्धता का परिचय दिया है। उनका विशाल अनुभव, संवैधानिक एवं विधायी मामलों का गहन ज्ञान और जनता के साथ अटूट जुड़ाव उनकी नई भूमिका को और समृद्ध करेगा। मुझे विश्वास है कि उनके नेतृत्व में राज्यसभा नई ऊंचाइयों को छुएगी और हमारी संसदीय परंपराएं और सुदृढ़ होंगी। उनके सफल और प्रभावशाली कार्यकाल के लिए मेरी शुभकामनाएं.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/our-candidate-got-15-votes-of-the-opposition-statement-of-nishikant-dubey/46323

Related to this topic: