प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

राहुल के शतक पर भारी न्यूजीलैंड, भारत हारा

केएल राहुल का शतक गया बेकार, न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से हराया

डैरेल मिचेल के 131 और विल यंग के 87 रन की मदद से न्यूजीलैंड ने भारत का 284 रनों का लक्ष्य 7 विकेट से पूरा किया और 3 मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर की; निर्णायक मुकाबला 18 जनवरी को इंदौर में होगा।

केएल राहुल का शतक गया बेकार न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से हराया

India vs New Zealand |

राहुल के शतक पर भारी न्यूजीलैंड, भारत हारा

डैरेल मिचेल (131 रन) के शानदार शतक और विल यंग (87) के साथ तीसरे विकेट के लिए 162 रन की साझेदारी के दम पर न्यूजीलैंड ने निरंजन शाह स्टेडियम में तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे वनडे मैच में बुधवार को यहां भारत को सात विकेट से पराजित कर दिया। इस जीत से मेहमान टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल कर ली। सीरीज का अंतिम मैच 18 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा। भारतीय टीम ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी और 7 विकेट खोकर 284 रन बनाए। केएल राहुल ने शानदार शतक जमाया। लेकिन यह स्कोर कीवी टीम के सामने नाकाफी साबित हुआ। न्यूजीलैंड ने एकतरफा मुकाबले में लक्ष्य 47.3 ओवर में ही जीत हासिल कर लिया।

केएल राहुल के शतक के बावजूद भारत संघर्ष में

भारत की तरफ से केएल राहुल ने 92 गेंदों में 1 छक्के और 11 चौकों के साथ 112 रन की पाली खेली। रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने 12.2 ओवरों में 70 रन की साझेदारी कर टीम को अच्छी शुरूआत दी। रोहित 38 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 24 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कप्तान शुभमन गिल ने विराट कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 29 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 99 के स्कोर तक पहुंचाया। गिल 53 गेंदों में 1 छक्के और 9 चौकों के साथ 56 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद क्रीज पर आये विराट कोहली से भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को काफी उम्मीदें थीं। लेकिन वह 23 रन का योगदान देकर पवेलियन लौट गए। भारतीय टीम 23.3 ओवरों के खेल तक 4 विकेट खोकर 118 रन बना चुकी थी। यहां से केएल राहुल ने रवींद्र जडेजा के साथ पांचवें विकेट के लिए 73 रन की साझेदारी की। जड्डू 44 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद केएल राहुल ने नीतीश रेड्डी के साथ छठे विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 248 के स्कोर तक पहुंचाया।

केएल राहुल ने 92 गेंदों में 1 छक्के और 11 चौकों के साथ 112 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि नितीश रेड्डी ने 20 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। न्यूजीलैंड की तरफ से क्रिस्चियन क्लार्क ने 8 ओवरों में 56 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए। इनके अलावा, काइल जैमीसन, जैक फाउलकेस, जेडेन लेनोक्स और कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने 1-1 अपने नाम किया।

न्यूजीलैंड टीम की 285 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआत धीमी रही। भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआती ओवरों में दबाव बनाया। मेहमान टीम ने 46 के स्कोर तक डेवोन कॉनवे (16) और विल यंग (10) का विकेट गंवा दिया था। लेकिन इसके बाद संभल कर खेलत हुए न्यूजीलैंड ने 47.3 ओवरों में 3 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। 

न्यूजीलैंड के विल यंग और डेरिल मिशेल ने 152 गेंदों में 162 रन की साझेदारी करते हुए न्यूजीलैंड को 208 के स्कोर तक पहुंचा दिया। विल यंग ने 98 गेंदों में 7 चौकों के साथ 87 रन बनाए। बाद में डेरिल मिशेल ने मोर्चा संभाला। उन्होंने ग्लेन फिलिप्स के साथ चौथे विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी करते हुए टीम को बड़ी जीत दिलाई। मिशेल 117 गेंदों में 2 छक्कों और 11 चौकों के साथ 131 रन बनाकर आउट हुए, जबकि फिलिप्स ने 32 रन की नाबाद पारी खेली। भारत की तरफ से हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। अब सीरीज का फैसला 18 जनवरी को इंदौर में खेले जाने वाले तीसरे और आखिरी वनडे मुकाबले में होगा।

यह भी पढ़े: शुभेंदु अधिकारी ममता के खिलाफ जाएंगे कोर्ट

https://www.primenewsnetwork.in/india/suvendu-adhikari-to-move-court-against-mamata/104927


 

Related to this topic: