Rahul Gandhi : लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा, यह हरियाणा की मतदान सूची है. यह दो मतदान केंद्रों की सूची है. एक महिला दो मतदान केंद्रों पर 223 बार मतदान करती है...
'हरियाणा की मतदान सूची..हमारे पास स्पष्ट सबूत..25 लाख मतदाता फर्जी', राहुल गांधी ने लगाए चुनाव आयोग पर आरोप |
Rahul Gandhi : लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा, यह हरियाणा की मतदान सूची है. यह दो मतदान केंद्रों की सूची है. एक महिला दो मतदान केंद्रों पर 223 बार मतदान करती है. चुनाव आयोग को हमें बताना चाहिए कि इस महिला ने कितनी बार मतदान किया. हमारे पास स्पष्ट सबूत हैं कि 25 लाख मतदाता (हरियाणा में) फर्जी हैं या तो वे मौजूद ही नहीं हैं या वे डुप्लिकेट हैं या किसी को वोट देने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं. राहुल गांधी ने हरियाणा चुनाव को लेकर कई आरोप लगाए हैं. इसको H-Files नाम दिया गया है.
राहुल गांधी ने कहा कि हरियाणा में हर 8 में से 1 मतदाता फर्जी है, जो 12.5% है. मैं चाहता हूं कि भारत के युवा Gen Z इसे स्पष्ट रूप से समझें, क्योंकि यह आपके भविष्य के बारे में है. मैं भारत में चुनाव आयोग, लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सवाल उठा रहा हूं, इसलिए मैं इसे 100% सबूत के साथ कर रहा हूं. हमें पूरा यकीन है कि कांग्रेस की भारी जीत को हार में बदलने की योजना बनाई गई थी. कृपया उनके (मुख्यमंत्री नायब सैनी) चेहरे पर मुस्कान और उस व्यवस्था पर ध्यान दें, जिसकी हरियाणा के मुख्यमंत्री बात कर रहे हैं. ज्ञानेश कुमार देश की जनता से झूठ बोल रहे हैं.
राहुल गांधी ने कहा कि हमारे पास 'एच' फाइल्स हैं और यह इस बारे में है कि कैसे एक पूरे राज्य में चोरी की गई। हमें संदेह था कि यह व्यक्तिगत निर्वाचन क्षेत्रों में नहीं, बल्कि राज्य स्तर पर और राष्ट्रीय स्तर पर हो रहा है. हमें हरियाणा में, हमारे उम्मीदवारों से, बहुत सारी शिकायतें मिलीं कि कुछ गड़बड़ है और काम नहीं कर रहा है. उनकी सारी एग्जिट पोल उल्टी हो गईं। हमने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र में इसका एक्सपीरियेंस किया था, लेकिन हमने हरियाणा पर ज़ूम करने और वहां जो कुछ हुआ था, उसके बारे में विस्तार से जानने का फैसला किया.
हरियाणा के चुनावी इतिहास में पहली बार डाक से वोटिंग वास्तविक मतदान से अलग थी
उन्होंने कहा कि सभी (एग्जिट) पोल कांग्रेस की जीत (हरियाणा में) की ओर इशारा कर रहे थे. दूसरी बात जो हमारे लिए आश्चर्यजनक थी, वह यह थी कि हरियाणा के चुनावी इतिहास में पहली बार डाक से वोटिंग वास्तविक मतदान से अलग थी. ऐसा हरियाणा में पहले कभी नहीं हुआ था, इसलिए, हमने सोचा कि आइए विस्तार से जानें। जब मैंने पहली बार यह डिटेल्स देखी, जो आप देखने जा रहे हैं तो मुझे यकीन नहीं हुआ. मैं सदमे में था. मैंने टीम को कई बार क्रॉस-चेक करने के लिए कहा.
6 और 11 नवंबर को वोटिंग
चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है. 6 और 11 नवंबर को वोटिंग होगी. दो चरणों में चुनाव होंगे, पहले चरण में 18 जिलों के 121 सीटों पर होगी. इसमें गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर, बक्सर शामिल है. दूसरे चरण में 20 जिलों के 122 सीटों पर होगी. इसमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी, चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल, मधुबनी, अररिया, कशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास शामिल है.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/india-and-israel-took-a-tough-stand-on-terrorism-and-discussed-several-issues/96580
नई दिल्ली : इजरायली विदेश मंत्री ने मंगलवार को कहा, इजरायल एक अनोखी स्थिति का सामना कर रहा है, जिसे मैं आतंकवादी राज्य कहता हूं. गाजा में हमास, लेबनान में हिज्बुल्लाह और यमन में हूथी जैसे कट्टरपंथी आतंकवादी संगठनों ने पिछले दशकों में खुद को स्थापित किया है. विदेश मंत्री एस जयशंकर और इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार के बीच बैठक हुई. इस बैठक में वैश्विक नीति, व्यापार, कनेक्टिविटी, आतंकवाद के मुद्दे पर बात हुई.