Kiren Rijiju on Rahul Gandhi : भारतीय टीम ने एशिया कप मैच में पाकिस्तान टीम से हाथ नहीं मिला. इसको लेकर राजनीति गरमाई हुई है. पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बौखला गए हैं.
Kiren Rijiju on Rahul Gandhi : भारतीय टीम ने एशिया कप मैच में पाकिस्तान टीम से हाथ नहीं मिला. इसको लेकर राजनीति गरमाई हुई है. पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बौखला गए हैं. इसके साथ ही शाहिद अफरीदी ने राहुल गांधी की तारीफ की. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पर पोस्ट किया है.
किरेन रिजिजू ने लिखा कि राहुल गांधी पाकिस्तान के डार्लिंग रहे हैं. शाहिद अफरीदी और पाकिस्तानी लोग राहुल गांधी को अपना नेता बना सकते हैं. पाकिस्तान की इंटरनेशनल बेइज्जती के बाद शाहिद अफरीदी ने एक बार फिर भारत के खिलाफ बयान दिया है. एक न्यूज चैनल को इंटरव्यू देते हुए कहा कि अफरीदी ने कहा कि भारत दूसरा इजरायल बनाने की कोशिश कर रहा है.
शाहिद अफरीदी ने की राहुल गांधी की तारीफ
शाहिद अफरीदी ने कहा, राहुल गांधी बहुत ही पॉजिटिव माइंड सेट वाला आदमी है. वह बातचीत के जरिए पूरी दुनिया के साथ चलना चाहता है. मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि एक इजरायल काफी नहीं है, जो आप दूसरा इजरायल बनने की कोशिश कर रहे हो. इजरायल जिस तरह का बर्ताव गाजा के साथ करता है. वैसा ही भारत पाकिस्तान के साथ कर रहा है.
हैंडशेक मामले में पाकिस्तान बौखला गया है. पाकिस्तानी खिलाड़ी भारत के खिलाफ खुलकर जहर उगल रहे हैं. दुबई में हुए मैच में भारत ने पाकिस्तान को धो डाला. जिसके बाद हैंडशेक न करने पर पाकिस्तान की इंटरनेशनल बेइज्जती हुई है. शाहिद अफरीदी ने हैंडशेक मामले में ही बयान दिया है. इसी दौरान उन्होंने राहुल गांधी की तारीफ की. पीसीबी ने आईसीसी को पत्र लिखा था, पत्र में एंडी पॉडकॉस्ट को हटाने की मांग को लेकर कहा था कि अगर एंडी पाइकॉफ्ट को हटाया नहीं जाता है तो पाकिस्तान अपनी टीम को देगा.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/sports/icc-rejects-pcbs-demand-to-remove-match-referee-what-will/47097