प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बेगूसराय में राहुल गांधी बोले - INDIA गठबंधन..

'INDIA गठबंधन सत्ता में आएगा तो नालंदा विश्वविद्यालय जैसा अच्छा विश्वविद्यालय खोलेंगे', बेगूसराय में बोले राहुल गांधी

Rahul Gandhi in Begusarai : राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि बिहार में हमारा महागठबंधन सत्ता में आएगा और हम आपको सर्वोत्तम शिक्षा प्रदान करेंगे. मैं आपको व्यक्तिगत गारंटी देता हूं कि जिस दिन केंद्र ..

india गठबंधन सत्ता में आएगा तो नालंदा विश्वविद्यालय जैसा अच्छा विश्वविद्यालय खोलेंगे बेगूसराय में बोले राहुल गांधी

'INDIA गठबंधन सत्ता में आएगा तो नालंदा विश्वविद्यालय जैसा अच्छा विश्वविद्यालय खोलेंगे', बेगूसराय में बोले राहुल गांधी |

Rahul Gandhi in Begusarai : राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि बिहार में हमारा महागठबंधन सत्ता में आएगा और हम आपको सर्वोत्तम शिक्षा प्रदान करेंगे. मैं आपको व्यक्तिगत गारंटी देता हूं कि जिस दिन केंद्र में INDIA गठबंधन सत्ता में आएगा, हम नालंदा विश्वविद्यालय जैसा अच्छा विश्वविद्यालय खोलेंगे. हम ऐसा विश्वविद्यालय खोलेंगे, जहां दुनिया भर से छात्र आएंगे और दाखिला लेंगे. राहुल गांधी ने बेगूसराय में जनसभा को संबोधित किया.

'प्रधानमंत्री वोट के लिए कुछ भी कर सकते हैं'

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ट्रंप से डरते हैं, चुनिंदा उद्योगपतियों ने उन्हें अपने नियंत्रण में कर रखा है. राहुल गांधी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री वोट के लिए कुछ भी कर सकते हैं, उनसे कहिए कि योग कीजिए तो वह कुछ आसन करके दिखा देंगे.

राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री युवाओं से रील देखने को कह रहे हैं, क्योंकि वह ध्यान भटकाना चाहते हैं, ताकि वे बेरोजगारी पर सवाल न उठाएं. राहुल गांधी की इस सभा में बड़ी तादाद में युवा पहुंचे थे. नरेंद्र मोदी कहते हैं. BJP ने आपको सस्ता डाटा दिया है, ताकि आप रील देखें और रील बनाएं, लेकिन जब आप इंस्टाग्राम और फेसबुक पर रील देखते हैं तो इंटरनेट का पैसा अंबानी को मिलता है. पूरा का पूरा फायदा अंबानी का होता है.

दो चरणों में चुनाव

चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है. 6 और 11 नवंबर को वोटिंग होगी. दो चरणों में चुनाव होंगे, पहले चरण में 18 जिलों के 121 सीटों पर होगी. इसमें गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर, बक्सर शामिल है. दूसरे चरण में 20 जिलों के 122 सीटों पर होगी. इसमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी, चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल, मधुबनी, अररिया, कशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास शामिल है.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/in-ara-pm-modi-said-that-the-cm-post-was-stolen-by-putting-a-gun-to-the-congress/96287

Related to this topic: