Rahul Gandhi : राहुल गांधी ने शनिवार को एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि रुपये का डॉलर के मुकाबले कमजोर होकर...
Rahul Gandhi : राहुल गांधी ने शनिवार को एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि रुपये का डॉलर के मुकाबले कमजोर होकर 100 की तरफ बढ़ना और इंडस्ट्रियल फ्यूल की कीमतों में तेज बढ़ोत्तरी, ये सिर्फ आंकड़े नहीं, आने वाली महंगाई के साफ संकेत हैं.
सांसद राहुल गांधी ने लिखा कि सरकार चाहे इसे नॉर्मल बताए, लेकिन हकीकत ये है कि उत्पादन और ट्रांसपोर्ट महंगे होंगे, MSMEs को सबसे ज्यादा चोट लगेगी, रोजमर्रा की चीजों के दाम बढ़ेंगे और FII (Foreign Institutional Investor) का पैसा और तेजी से बाहर आएगा, जिससे शेयर बाजार पर दबाव बढ़ेगा. यानी हर परिवार की जेब पर इसका सीधा और गहरा असर पड़ना तय है.
'चुनाव के बाद पेट्रोल, डीजल और LPG की कीमतें...'
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लिखा कि यह सिर्फ वक्त की बात है कि चुनाव के बाद पेट्रोल, डीजल और LPG की कीमतें भी बढ़ा दी जाएंगी. मोदी सरकार के पास न दिशा है, न रणनीति- सिर्फ बयानबाजी है. सवाल यह नहीं है कि सरकार क्या कह रही है. सवाल यह है कि आपकी थाली में क्या बचा है?
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/raghav-chadha-raises-concern-over-sarpanch-pati-practice/150667