प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

Bihar Election : राहुल गांधी का हमला..

Bihar Election : 'नरेंद्र मोदी और अमित शाह के हाथ में नीतीश कुमार का रिमोट कंट्रोल', राहुल गांधी का हमला

Bihar Election : राहुल गांधी ने कहा कि  नीतीश कुमार की सरकार ही नहीं है. नरेंद्र मोदी और अमित शाह के हाथ में नीतीश कुमार का रिमोट कंट्रोल है. भाजपा ने नीतीश कुमार को पूरा कंट्रोल कर रखा है...

bihar election  नरेंद्र मोदी और अमित शाह के हाथ में नीतीश कुमार का रिमोट कंट्रोल राहुल गांधी का हमला

Bihar Election : 'नरेंद्र मोदी और अमित शाह के हाथ में नीतीश कुमार का रिमोट कंट्रोल', राहुल गांधी का हमला |

Bihar Election : राहुल गांधी ने कहा कि  नीतीश कुमार की सरकार ही नहीं है. नरेंद्र मोदी और अमित शाह के हाथ में नीतीश कुमार का रिमोट कंट्रोल है. भाजपा ने नीतीश कुमार को पूरा कंट्रोल कर रखा है. कुटुंबा के औरंगाबाद में राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित किया.  

 दबा के पकड़ रखा है. नीतीश कुमार की सरकार अब बिहार में कभी नहीं बन सकती. ये लोग वोट चोरी की कोशिश करेंगे आपको सतर्क रहना है, मतदान केंद्रों पर ध्यान से रहना है. ये फिर से वोट चोरी करने की कोशिश करेंगे और हमारे कार्यकर्ता और बिहार की जनता इन्हें रोकेगी.

राहुल गांधी ने कहा कि अगर संविधान नहीं बचा तो देश में सिर्फ मोदी, अडाणी और अंबानी बचेंगे. बाकी सबका हक छिन जाएगा. सरकार की बीमा योजनाएं अब किसानों से पैसे लेकर प्राइवेट कंपनियों को देने का नया तरीका बन गई हैं. छठ में नहाने के लिए अपने लिए अलग से साफ पानी मंगवाया और आम बिहारी को यमुना के सड़े पानी में स्नान करना पड़ा. हमारा लक्ष्य है कि बिहार में रोजगार पैदा हो, बैंक के दरवाजे युवाओं के लिए खुलें, न कि सिर्फ अडाणी-अंबानी के लिए.
 

6 और 11 नवंबर को वोटिंग

चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है. 6 और 11 नवंबर को वोटिंग होगी. दो चरणों में चुनाव होंगे, पहले चरण में 18 जिलों के 121 सीटों पर होगी. इसमें गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर, बक्सर शामिल है. दूसरे चरण में 20 जिलों के 122 सीटों पर होगी. इसमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी, चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल, मधुबनी, अररिया, कशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास शामिल है.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/in-bihar-assam-chief-minister-biswa-sarma-said-that-osama-bin-laden-is-gone-now/96510

Bihar Election : असम के मुख्यमंत्री बिस्वा सरमा ने मंगलवार को कहा कि मेरी थोड़ी हिंदी ढीली है, लेकिन फिर भी बोलने की कोशिश करूंगा. असम में मां कामख्या हैं, माई का आशीर्वाद यहां भी बना रहे. रघुनाथपुर नाम ही शुभ है और यह भूमि देश के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र बाबू की कर्मभूमि रही है. सीएम बिस्वा सरमा ने सीवान में जनसभा को संबोधित किया. यहां उन्होंने एक विवादित बयान दिया है. इस दौरान उन्होंने आरजेडी प्रत्याशी ओसामा शहाब का बिना नाम लिए हमला बोला है. बिस्वा सरमा ने उनकी तुलना ओसामा बिन लादेन से की. 

Related to this topic: