असम। गोलाघाट में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रविवार को जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने हिमंत बिस्वा सरमा पर...
राहुल गांधी ने CM हिमंत बिस्वा सरमा पर साधा निशाना, कहा - 'कांग्रेस के ‘बब्बर शेर’ जेल भेजेंगे...' |
असम। गोलाघाट में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रविवार को जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने हिमंत बिस्वा सरमा पर जमकर हमला बोला. राहुल गांधी ने कहा कि यहां चुनाव हो रहा है, सवाल उठता है कि कांग्रेस पार्टी आपके लिए क्या करेगी? 100 दिन के अंदर न्याय मिलेगा.
काग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि हर महिला के बैंक खाते में पैसा और अगर असम में कोई भी महिला व्यवसाय शुरू करना चाहती है तो उसके खाते में 50 हजार रुपये अलग दिए जाएंगे. इसके अलावा 10 लाख लोगों को स्थाई पट्टा कांग्रेस पार्टी देने वाली है.
राहुल गांधी ने कहा कि भारत का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री, जो सबसे ज्यादा नफरत फैलाता है, वह असम का मुख्यमंत्री है. वह इस तरह की बातें इसलिए करते हैं, क्योंकि वह जानते हैं कि कांग्रेस के ‘बब्बर शेर’ उन्हें जेल भेजने वाले हैं, जब हमारी सरकार आएगी और कानून अपना काम करेगा, तब उन्हें असम की जनता और कांग्रेस के नेताओं से हाथ जोड़कर माफी मांगनी होगी.
उन्होंने कहा कि हिमंत बिस्वा सरमा जानते हैं कि उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक चुकी है. उन्होंने पिछले दस सालों में असम की संस्कृति और भाईचारे को चोट पहुंचाई है, लेकिन अब जनता जाग चुकी है और वह इस नफरत के बाजार को बंद करने के लिए तैयार है.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/bhopal-surge-of-wish-slips-in-temples-before-board-results/154632