प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

राहुल गांधी का मोदी पर बड़ा हमला

NEET विवाद: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तंज, कहा- 'मोदी देश का अतीत, छात्र हैं भविष्य'

राहुल गांधी ने NEET विरोध के बीच पीएम मोदी को देश का 'अतीत' और छात्रों को 'भविष्य' बताया। साथ ही शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और माफी की मांग की।

neet विवाद राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तंज कहा- मोदी देश का अतीत छात्र हैं भविष्य

Congress MP Rahul Gandhi |

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार को NEET विरोध प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला किया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को भारत का "अतीत" और प्रदर्शनकारी छात्रों को देश का "भविष्य" बताया। साथ ही उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री उनसे लड़ नहीं सकते।

छात्रों को भरोसा: सरकार भी नहीं हटा सकती पीछे

पत्रकारों से बात करते हुए गांधी ने कहा कि पूरी सरकारी व्यवस्था युवाओं को निशाना बना रही है, लेकिन उन्होंने प्रदर्शनकारी छात्रों को भरोसा दिलाया कि उन्हें डटे रहना चाहिए। उन्होंने कहा, "यह वही सिस्टम है जो उन पर हमला कर रहा है। मैंने उनसे अंदर कहा, "चिंता मत करो। भारत सरकार की पूरी ताकत—सरकार का हर एक व्यक्ति—भी आपको वहां से नहीं हटा सकता। उन्हें जो करना है करने दो। अगर वे आपको रोकना या धमकाना चाहते हैं, तो वे कोशिश कर सकते हैं। हम पीछे नहीं हटेंगे। वे भारत का भविष्य हैं, और कोई उनसे लड़ नहीं सकता। नरेंद्र मोदी भारत का अतीत हैं; अतीत कभी भविष्य से नहीं लड़ सकता।"

धर्मेंद्र प्रधान को हटाने और पीएम से माफी की मांग

गांधी ने आगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से माफी की मांग की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत हटाने की छात्रों की मांग को दोहराया। उन्होंने कहा, "आखिरकार, इस सिस्टम को चलाने वाले व्यक्ति, हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री—जो देर रात तक वीडियो बनाते रहते हैं और जिन्होंने कल दावा किया था कि 'बहुत अच्छे सुझाव मिले हैं'—उन्हें यह समझने की ज़रूरत है कि यह सुझावों के बारे में नहीं है। मांग धर्मेंद्र प्रधान को हटाने की है। मुख्य जिम्मेदार व्यक्ति को इन छात्रों से माफी मांगनी चाहिए, क्योंकि उन्हें पीटा गया है, उन पर हमले हुए हैं और उनका अपमान किया गया है।"
​(भाषांतर: Ravi Pandey । इनपुट: ANI)

यह भी पढ़ें: 'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रहेगा': CJP का ऐलान, सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन

Related to this topic: