Railway Fare : भारतीय रेलवे ने टिकट के दाम बढ़ाने का ऐलान किया है.
Railway Fare : भारतीय रेलवे ने टिकट के दाम बढ़ाने का ऐलान किया है. 26 दिसंबर से रेलवे के किराए में बढ़ोतरी हो जाएगी. ऑर्डिनरी क्लास में 215 किलोमीटर की यात्रा करते हैं तो किराया नहीं बढ़ाया गया है, लेकिन 215 किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा तय करते हैं तो 1 पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ गया है. मेल/एक्सप्रेस नॉन-AC और AC क्लास के लिए 2 पैसे प्रति किलोमीटर किराये में बढ़ोतरी की गई है.
किराये में बढ़ोतरी से भारतीय रेलवे की कमाई बढ़ जाएगी. रेलवे ने बताया कि 600 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है. ट्रेन टिकट प्राइस के तहत अगर कोई यात्री 500 किलोमीटर की यात्रा नॉन AC ट्रेन के जरिए करता है तो 10 रुपये ज्यादा देने होंगे. Railway Train Fare Hike को समझते हैं. दिल्ली से पटना की दूरी लगभग 1000 किलोमीटर है. अभी DBRT राजधानी ट्रेन में थर्ड एसी का किराया 2395 रुपये है, 26 दिसंबर से किराया 2 पैसे बढ़ जाएगा. यात्रियों को 20 रुपये बढ़कर चुकाना होगा.

ये हो जाएगा किराया
ऑर्डिनरी क्लास में 0 - 215 किलोमीटर की दूरी पर कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है. ऑर्डिनरी क्लास में 215 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी पर 1 पैसा प्रति किलोमीटर बढ़ाया गया है. मेल / एक्सप्रेस नॉन एसी पर कोई भी दूरी हो. 2 पैसा प्रति किलोमीटर बढ़ाया गया है. ऐसी क्लास में कोई भी दूरी हो. 2 पैसा प्रति किलोमीटर बढ़ाया गया है.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/tmc-mp-abhishek-image-among-bjp-supporters/101965