प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

पाकिस्तान के परमाणु परीक्षण को लेकर ट्रंप के ..

'भारत हर चुनौती का जवाब देने को तैयार', पाकिस्तान के परमाणु परीक्षण को लेकर ट्रंप के दावे पर राजनाथ सिंह की दो टूक

Rajnath Singh : राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि जो देश परीक्षण करना चाहते हैं करें. हम किसी को रोकने नहीं जा रहे, लेकिन अगर वक्त आया तो भारत हर चुनौती का जवाब देने को तैयार है...

भारत हर चुनौती का जवाब देने को तैयार पाकिस्तान के परमाणु परीक्षण को लेकर ट्रंप के दावे पर राजनाथ सिंह की दो टूक

'भारत हर चुनौती का जवाब देने को तैयार', पाकिस्तान के परमाणु परीक्षण को लेकर ट्रंप के दावे पर राजनाथ सिंह की दो टूक |

Rajnath Singh : राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि जो देश परीक्षण करना चाहते हैं करें. हम किसी को रोकने नहीं जा रहे, लेकिन अगर वक्त आया तो भारत हर चुनौती का जवाब देने को तैयार है. वे एक न्यूज संस्थान को इंटरव्यू में अमेरिका के उस दावे को लेकर बयान दे रहे थे. जिसमें ट्रंप ने परमाणु परीक्षण को लेकर बयान दिया था. 

 

राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत ऐसी रिपोर्टों से विचलित नहीं होता. भारत की नीति संयम और तत्परता (Restraint and Readiness) दोनों पर आधारित है, जब उनसे सवाल किया गया कि क्या भारत भी परीक्षण करेगा?  इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि पहले देखते हैं कि वे ऐसा करते हैं या नहीं.   

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा था कि हम भी परीक्षण करेंगे, क्योंकि वे परीक्षण करते हैं और अन्य देश भी करते हैं और निश्चित रूप से उत्तर कोरिया भी परीक्षण कर रहा है, पाकिस्तान भी परीक्षण कर रहा है. हम उनसे अलग हैं. हम इसके बारे में बात करते हैं, हमें इसके बारे में बात करनी ही होगी, क्योंकि अन्यथा आप लोग इस पर रिपोर्ट करेंगे, उनके पास ऐसे रिपोर्टर नहीं हैं, जो इसके बारे में लिख सकें, लेकिन हमारे यहां ऐसा है.

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी का बयान सामने आया था

अमेरिका के आरोपों पर पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने बयान दिया था. एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा था कि परीक्षण - रोक नीति पर कायम होने की बात कही थी. हमने पहले भी परमाणु परीक्षण नहीं किया था. अब भी परमाणु परीक्षण नहीं कर रहे हैं. न करने जा रहे हैं. विशेषज्ञों के मुताबिक, पाकिस्तान का परमाणु कार्यक्रम चिंता विषय है. 

भारत ने आखिरी बार 1998 में परमाणु परीक्षण किया था. भारत में नो फर्स्ट यूज नीति को मानता है. इसका मतलब है कि भारत पहले किसी देश पर हमला नहीं करेगा.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/bihar-election-2025-a-scattered-alliance-of-thugs-and-an-attack-by-amit-shah/96930

Bihar Election 2025 : अमित शाह ने शनिवार को कहा, इस चुनाव में दो खेमे हैं. एक ओर बिखरा हुआ ठगबंधन है और दूसरी ओर पांच पांडवों की तरह एनडीए है. वे पूर्णिया के बनमनखी में जनसभा को संबोधित कर रहे थे. 

Related to this topic: