प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • डोईवाला के मिसरवाला में सड़क किनारे बेहोश मिला युवक, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच कर रही पुलिस
  • देहरादून: धामी सरकार का डिजिटल क्रांति पर जोर, ई-गवर्नेंस से भ्रष्टाचार पर लगा अंकुश, अब घर बैठे मिलेंगी सरकारी सेवाएं
  • प्रदेश में UCC लागू होने के एक साल पूरे होने पर 27 जनवरी को मनाया जाएगा UCC दिवस, देहरादून में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन, मुख्यमंत्री धामी भी होंगे शामिल
  • ज्योतिर्मठ: चार धाम यात्रा के शीतकालीन गद्दी स्थलों सहित पंच बदरी के देव मंदिरों में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की बढ़ोतरी हुई दर्ज
  • रुड़की: ठंड में सड़कों पर उतरे राज्यमंत्री विनय रोहिला, शीतकालीन व्यवस्थाओं का लिया जायजा, चौराहों पर अलाव की व्यवस्थाओं लिया जायजा
  • आज से दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर अमित शाह, ऋषिकेश के गीता भवन कार्यक्रम में होंगे शामिल
  • ग्रेटर नोएडा: इंजीनियर युवराज की कार बरामद, पूरी तरह क्षतिग्रस्त मिली मृतक इंजीनियर की गाड़ी
  • हरदोई में दो पक्षों में जमकर हुआ विवाद, घर में घुसकर जानलेवा हमला और तोड़फोड़ की गई, पुलिस की जांच में जुटी
  • अमरोहा में 18 साल के युवक ने लगाई फांसी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की जांच में जुटी पुलिस

नीदरलैंड्स के विदेश मंत्री से मिले रक्षा मंत्री

नीदरलैंड्स के विदेश मंत्री से मिले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा सहयोग पर लेटर ऑफ इंटेंट पर हस्ताक्षर

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को नई दिल्ली में नीदरलैंड्स के विदेश मंत्री डेविड वान वील से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच मजबूत और लगातार बढ़ती रक्षा साझेदारी को दोहराया गया।

नीदरलैंड्स के विदेश मंत्री से मिले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रक्षा सहयोग पर लेटर ऑफ इंटेंट पर हस्ताक्षर

Rajnath Singh meets Netherlands' Foreign Minister |

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को नई दिल्ली में नीदरलैंड्स के विदेश मंत्री डेविड वान वील से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच मजबूत और लगातार बढ़ती रक्षा साझेदारी को दोहराया गया। दोनों मंत्रियों की उपस्थिति में रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह और भारत में नीदरलैंड्स की राजदूत मारिसा गेरार्ड्स के बीच रक्षा सहयोग पर एक लेटर ऑफ इंटेंट का आदान-प्रदान किया गया।

रक्षा उपकरणों के को-डेवलपमेंट और को-प्रोडक्शन सहित कई मुद्दों पर हुई चर्चा

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, दोनों नेताओं द्विपक्षीय सुरक्षा और रक्षा से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की। इसमें रक्षा उपकरणों के सह-विकास (को-डेवलपमेंट) और सह-उत्पादन (को-प्रोडक्शन) के प्राथमिक क्षेत्रों पर विशेष रूप से बात हुई। दोनों मंत्रियों ने सैन्य-से-सैन्य सहयोग को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई और रक्षा सहयोग को रणनीतिक साझेदारी का एक अहम स्तंभ बनाने पर जोर दिया। दोनों ने इस बात को रेखांकित किया कि भारत और नीदरलैंड्स एक स्वतंत्र, खुला, समावेशी और नियम-आधारित हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए साझा प्रतिबद्धता रखते हैं। साथ ही, दोनों देशों के बीच करीबी रक्षा साझेदारी और विशेष रूप से निश (विशिष्ट) तकनीकों के क्षेत्र में रक्षा उद्योगों को आपस में जोड़ने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया।

डिफेंस इंडस्ट्रियल रोडमैप तैयार करने की है योजना

दोनों देश पारस्परिक लाभ के लिए पहचाने गए क्षेत्रों में रक्षा सहयोग की संभावनाओं को तलाशेंगे। इसके लिए तकनीकी सहयोग, सह-उत्पादन और प्लेटफॉर्म व उपकरणों के सह-विकास हेतु एक डिफेंस इंडस्ट्रियल रोडमैप तैयार करने की योजना है। राजनाथ सिंह ने कहा कि दोनों देशों के बीच जन-से-जन संबंध बहुत मजबूत हैं। नीदरलैंड्स में बड़ी संख्या में भारतीय प्रवासी रहते हैं, जो दोनों देशों के बीच मित्रता को मजबूत करने वाले एक जीवंत सेतु की तरह काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/amritsar-police-busts-cross-border-narco-smuggling-cartel-arrests-3/101656

अमृतसर पुलिस ने सीमा पार नशा तस्करी गिरोह का किया भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार

Related to this topic: