Rajnath Singh Reaction to Rahul Gandhi : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि हमारी सेना के जवानों का एक ही धर्म है. ‘सैन्य धर्म’ है. इसके अलावा कोई दूसरा धर्म नहीं है...
'जवानों का एक ही धर्म...सैन्य धर्म, राजनीति में न घसीटें', राहुल गांधी के बयान पर राजनाथ सिंह की प्रतिक्रिया |
Rajnath Singh Reaction to Rahul Gandhi : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि हमारी सेना के जवानों का एक ही धर्म है. ‘सैन्य धर्म’ है. इसके अलावा कोई दूसरा धर्म नहीं है. हमारी सेना को राजनीति में न घसीटें. राहुल गांधी के बयान पर राजनाथ सिंह ने प्रतिक्रिया दी. वे बिहार के बांका में जनसभा को संबोधित कर रहे थे.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जब भी इस देश पर संकट आया है, हमारे सैनिकों ने अपनी बहादुरी और पराक्रम का प्रदर्शन करके भारत का सिर ऊंचा किया है.
'सेना का कोई दूसरा धर्म नहीं'
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आरक्षण होना चाहिए. हम आरक्षण का समर्थन करते हैं और इसे गरीबों को दिया है, लेकिन जब सेना की बात आती है तो हमारे सैनिक केवल एक ही धर्म, सैन्य धर्म का पालन करते हैं. इसके अलावा कोई दूसरा धर्म नहीं है. सेना में राजनीति न लाएं. जब भी देश पर संकट आया है, हमारे सैनिकों ने अपने साहस और पराक्रम से भारत को गौरवान्वित किया है.
राहुल गांधी ने कहा था कि वे सभी शीर्ष 10 फीसदी से आते हैं. सभी नौकरियां उन्हीं के पास जाती हैं. सेना पर उन्हीं 10 फीसदी लोगों का कंट्रोल है. आपको शेष 90 फीसदी आबादी का प्रतिनिधित्व कहीं नहीं मिलेगा. गौर से देखें तो देश की 90 फीसदी आबादी दलित, महादलित, पिछड़ी, अति पिछड़ी या अल्पसंख्यक समुदायों से है. 500 सबसे बड़ी कंपनियों की लिस्ट निकालें तो आपको पिछड़े या दलित समुदायों का कोई भी व्यक्ति वहां नहीं मिलेगा.
दो चरणों में चुनाव होंगे
चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है. 6 और 11 नवंबर को वोटिंग होगी. दो चरणों में चुनाव होंगे, पहले चरण में 18 जिलों के 121 सीटों पर होगी. इसमें गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर, बक्सर शामिल है. दूसरे चरण में 20 जिलों के 122 सीटों पर होगी. इसमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी, चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल, मधुबनी, अररिया, कशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास शामिल है. कल बिहार में पहले फेज के लिए वोटिंग होगी.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/bjp-hits-back-at-rahul-gandhi-allegations-says-he-was-narrating-the-story/96643
Kiren Rijiju on Rahul Gandhi : बीजेपी नेता किरेन रिजिजू ने कहा कि अब अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए विपक्ष के नेता राहुल गांधी एक बार फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं. मतदान में सिर्फ दो दिन बचे हैं, लेकिन आज राहुल गांधी हरियाणा की कहानी सुना रहे थे. राहुल गांधी के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को पलटवार किया.