प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

अमेरिका में कोविड के नए वेरिएंट का तेजी से प्रसार

अमेरिका में कोविड के नए वेरिएंट का तेजी से प्रसार, 60 से 70 लाख लोगों के प्रभावित हो ने का अनुमान

A New Variant of Covid : अमेरिका में कोविड का एक नया वेरिएंट तेजी से फैल रहा है। हालांकि चिकित्सकों का कहना है कि यह कोविड के मूल वायरस कोविड 19 की तरह खतरनाक नहीं है।

अमेरिका में कोविड के नए वेरिएंट का तेजी से प्रसार 60 से 70 लाख लोगों के प्रभावित हो ने का अनुमान

अमेरिका में कोविड के नए वेरिएंट का तेजी से प्रसार, 60 से 70 लाख लोगों के प्रभावित हो ने का अनुमान |

A New Variant of Covid : अमेरिका में कोविड का एक नया वेरिएंट तेजी से फैल रहा है। हालांकि चिकित्सकों का कहना है कि यह कोविड के मूल वायरस कोविड 19 की तरह खतरनाक नहीं है। यह एक्सएफजी है जिसे स्ट्रेटस भी कहा जाता है। हालांकि भारत में अभी तक इसका कोई केस नहीं मिला है। यह ओमिक्रोन का सब वेरिएंट है, जो मार्च 2025 में पहली बार अमेरिका में पाया गया था। इसके लक्षण भी कोविड 19 से मिलते जुलते हैं। 

अमेरिका स्वास्थ्य प्रशासन का दावा है कि 85 प्रतिशत मामलों की वजह यही वेरिएंट है। हालांकि मरीजों की संख्या के आंकड़ों की कोई केंद्रीकृत व्यवस्था नहीं होने से वास्तविक आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं। अनुमान है कि करीब 60 से 70 लाख लोग इससे प्रभावित हैं। हालांकि वहां पूर्व में दी गई वैक्सीन इस वेरिएंट पर कारगर है। विशेषज्ञों ने कहा है कि बुजुर्गों की स्थिति घंभीर हो सकती है। खासकर उनकी जो पहले से किसी गंभीर बीमारी की चपेट में हैं। अमेरिका में इससे बचने के लिए लोगों को वैक्सीन का बूस्टर डोज लेने की सलाह दी है। बचाव के लिए पहले की तरह मास्क लगाने और हाथ धोने साथ ही भीड़ वाले स्थानों से दूर रहने की सलाह जारी की गई है। 

लक्षण 

पूर्व के सभी वेरिएंट की तरह थकान, बुखार, खांसी, गले में खरास ,गले में तेज दर्द और सिरदर्द हो सकता है। स्वाद, गंध भी गायब हो जाती है। गंभीर मामलों में अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति बन जाती है। 

भारत में वर्तमान में कोविड-19 वैरिएंट की स्थिति

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक ओमिक्रान के मुख्य वेरिएंट एनबी.1.8.1 जिसे निंबस भी कहा जाता है। यह जेएन.1 का वंशज है। एशिया में तेजी से फैल रहा है। यहां जनवरी 2025 में पाया गया है. इसके संक्रमण का प्रसार काफी तेज है। हालंकि इसके लक्षण काफी हल्के हैं।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/sports/west-indies-surrender-to-team-india-on-the-very-first-day/77497

Related to this topic: