प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • लखनऊ: BSP सवर्ण वोटों के साथ लाने की बना रही रणनीति, BSP को सवर्ण वोटों के जरिए ही 2027 जीत मिलने की उम्मीद, ब्राह्मण वोटों पर BSP सुप्रीमो मायावती का खास फोकस
  • वाराणसी: पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के दिशा-निर्देशों पर कैंट स्टेशन के सामने चलाया गया ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’, 15 वाहन सीज, 25 का हुआ चालान
  • रायबरेली: एक सप्ताह पूर्व क्रिकेट मैदान में हुई मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, वीडियो में बैट से निर्दयता से पीटने की तस्वीरें सामने आई, मामले में 6 नामजद समेत 2-3 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
  • मुजफ्फरनगर: भीषण सड़क हादसा, स्कूटी और बाइक के बीच हुई टक्कर, हादसे में 3 लोग घायल, सड़क क्रॉस करने के दौरान हुई टक्कर
  • आजमगढ़: पुलिस और गोतस्करों के बीच हुई मुठभेड़, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोतस्कर गोली लगने से घायल, दो आरोपी गिरफ्तार, तमंचा, कारतूस, पिकअप वाहन और गोवंश बरामद
  • मुजफ्फरनगर: पुलिस ने स्कूल की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकत करने वाले मनचले को गिरफ्तार किया, आरोपी के पास से 5 किलो गांजा बरामद
  • बहराइच: कतर्नियाघाट इलाके में तेंदुए के हमले में 6 साल की मासूम की मौत, घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल
  • गाजियाबाद: रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 और 2 के बीच बने इलेक्ट्रिक पैनल रूम में अचानक लगी आग, RPF और GRP की टीम मौके पर पहुंची, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया
  • कानपुर: दबंगों से प्रताड़ित होकर युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, शुभम कटियार नाम के युवक परिवार को लगातार कर रहा था परेशान, पीड़ित ने पुलिस पर पुराने मामले में कार्रवाई नहीं करने का लगाया आरोप

आरबीआई ने विस्मृत बैंक एकाउंट का डीटेल पता लगाने..

आरबीआई ने विस्मृत बैंक अकाउंट का डिटेल पता लगाने के लिए लॉन्च किया UDGAM पोर्टल

अगर आप या आपका परिवार बैंक खाता खुलवाकर उसे भूल गया है तो इसे पता लगाने की दिशा में भारतीय रिजर्व बैंक ने बड़ी पहल की है।

आरबीआई ने विस्मृत बैंक अकाउंट का डिटेल पता लगाने के लिए लॉन्च किया udgam पोर्टल

आरबीआई ने विस्मृत बैंक अकाउंट का डिटेल पता लगाने के लिए लॉन्च किया UDGAM पोर्टल |

Reserve Bank of India : अगर आप या आपका परिवार बैंक खाता खुलवाकर उसे भूल गया है तो इसे पता लगाने की दिशा में भारतीय रिजर्व बैंक ने बड़ी पहल की है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने UDGAM पोर्टल लॉन्च किया है।

हमारे देश में वृहत्तर परिवार में अक्सर लोग अपना बैंक खाता भूल जाते हैं और उस एकाउंट में जमा पैसे तक नहीं विड्रॉल कर पाते। संभव है कि उनका अकाउंट बंद हो गया हो, ब्रांच बदल गई हो, मोबाइल नंबर अपडेट न हो या अकाउंट होल्डर की मौत के बाद परिवार को जानकारी न मिल पाई हो। इन सभी समस्याओं का समाधान अब रिजर्व बैंक ने निकाला है। 

रिजर्व बैंक (RBI) ने UDGAM पोर्टल लांच कर लोगों के समक्ष अपने भूले पैसे वापस हासिल करने की दिशा में बड़ी पहल की है। आर्थिक मीडिया हाउस "बिजनेस स्टैंडर्ड" ने इस पर एक डीटेल रिपोर्ट छापी है। RBI का UDGAM एक सर्च प्लेटफॉर्म है, जहां आप अलग-अलग बैंकों में अनक्लेम्ड डिपॉजिट की जानकारी एक ही जगह देख सकते हैं। यह पोर्टल सीधे पैसे जारी नहीं करता, बल्कि सिर्फ यह संकेत देता है कि कहीं आपका पैसा किसी बैंक में पेंडिंग हो सकता है। अगर कोई मैच मिलता है तो आपको संबंधित बैंक से संपर्क कर दस्तावेज़ जमा करने होंगे। बैंक ही पहचान और क्लेम प्रक्रिया के बाद भुगतान करता है।

UDGAM पोर्टल का सही इस्तेमाल कैसे करें?

सर्च करते समय नाम के अलग-अलग वेरिएंट आजमाएं – पूरा नाम, इनिशियल्स या बीच का नाम। माता-पिता या जीवनसाथी के लिए वही नाम दर्ज करें जो बैंक रिकॉर्ड में है। पुराने पते, मोबाइल नंबर या ईमेल याद रखें – बैंक पहचान की पुष्टि के लिए इनकी जरूरत पड़ सकती है।

पुरानी जमा रकम और DEAF फंड की जानकारी

अगर कोई डिपॉजिट लंबे समय तक क्लेम नहीं किया जाता है, तो बैंक इसे RBI के DEAF फंड में ट्रांसफर कर देता है। इसका मतलब यह नहीं कि पैसे पर अधिकार खत्म हो गया। अकाउंट होल्डर या उनके कानूनी वारिस अब भी बैंक में जाकर क्लेम कर सकते हैं। बैंक जांच के बाद राशि जारी करता है और बाद में DEAF से पैसा वापस लेता है।  30 बैंक इस पोर्टल से जुड़े हैं। ये बैंक RBI के Depositor Education and Awareness (DEA) Fund में मौजूद लगभग 90% अनक्लेम्ड डिपॉजिट कवर करते हैं। बाकी बैंक भी जल्द ही पोर्टल से जुड़ेंगे।

 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/science/growing-popularity-of-electric-vehicles-these-cars-will-be-launched-in-2026/104556

Related to this topic: