प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

रेड को रॉयल बनाने वाले डिजाइनर वैलेंटिनो

फैशन का एक युग खत्म रेड कलर को रॉयल बनाने वाले इटैलियन डिजाइनर वैलेंटिनो ने दुनिया को कहा अलविदा

फैशन की दुनिया में एक चमकदार युग का अंत हो गया है. रेड कलर को ग्लैमर और रॉयल पहचान देने वाले मशहूर इटालियन डिजाइनर वैलेंटिनो गरावानी का 93 साल की उम्र में निधन हो गया है.

फैशन का एक युग खत्म रेड कलर को रॉयल बनाने वाले इटैलियन डिजाइनर वैलेंटिनो ने दुनिया को कहा अलविदा

Valentino Garavani |

रेड को रॉयल बनाने वाले डिजाइनर वैलेंटिनो

फैशन की दुनिया में एक चमकदार युग का अंत हो गया है. रेड कलर को ग्लैमर और रॉयल पहचान देने वाले मशहूर इटालियन डिजाइनर वैलेंटिनो गरावानी का 93 साल की उम्र में निधन हो गया है. उनके जाने से फैशन जगत में शोक की लहर पसर गई है. वैलेंटिनो सिर्फ एक डिजाइनर नहीं थे बल्कि उन्होंने फैशन को एक नई भाषा दी जिसमें एलिगेंस क्लास और टाइमलेस ब्यूटी साफ नजर आती थी. वैलेंटिनो गरावानी का नाम सुनते ही फैशन की दुनिया को फॉलो करने वाले लोगों के आंखों के सामने रेड गाउन की भव्य छवि उभर आती है. उन्होंने जिस खास रेड शेड को दुनिया से परिचित कराया वो वैलेंटिनो रेड के नाम से मशहूर हुआ है. ये रंग सिर्फ एक फैशन ट्रेंड नहीं बल्कि उनकी पहचान बन गया. उनके बनाए आउटफिट्स में सादगी और शाही ठाठ का अनोखा मेल देखने को मिलता था. वैलेंटिनो गरावानी ने रेड कलर को अपनी पहचान बनाया और उसे ग्लोबल फैशन का रॉयल शेड बना दिया. उनके डिजाइन हॉलीवुड से लेकर रॉयल फैमिली तक की पहली पसंद रहे. उनके निधन से फैशन इंडस्ट्री ने एक बड़ा आइकन खो दिया है. वैलेंटिनो का जन्म इटली में हुआ और बचपन से ही उनका झुकाव फैशन की ओर काफी ज्यादा था. उन्होंने पेरिस में ट्रेनिंग ली और फिर अपने ब्रांड की नींव रखी. धीरे धीरे उनका नाम दुनिया के सबसे बड़े डिजाइनर्स में शामिल हो गया. उनके डिजाइन रेड कार्पेट पर ग्लैमर का दूसरा नाम बन गए थे.

यह भी पढ़े: नितिन नबीन के BJP के नए अध्यक्ष बनने पर PM मोदी..

https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-congratulated-the-new-bjp-president-on-assuming-charge/105623