नई दिल्ली। दुबई का एमिरेट्स नेशनल बैंक ऑफ दुबई (एमिरेट्स एनबीडी) बैंक देश के मशहूर आरबीएल बैंक की...
नई दिल्ली। दुबई का "एमिरेट्स नेशनल बैंक ऑफ दुबई" (एमिरेट्स एनबीडी) बैंक देश के मशहूर आरबीएल बैंक की 74 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इस सौदेयको मंजूरी दे दी है। इससे आरबीएल बैंक के विदेशी बैंक बनने का रास्ता साफ हो गया है। आरबीएल बैंक का 83 साल पुराना स्वदेशी बैंक है और इसका एक गौरवशाली इतिहास है। इस स्वदेशी बैंक की स्थापना 1943 में आजादी की लड़ाई के समय हुई थी।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने दुबई के एमिरेट्स एनबीडी (Emirates NBD) बैंक को निजी क्षेत्र के आरबीएल बैंक (RBL Bank) में 74% तक हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी दे दी है। यह 27,000 करोड़ रुपये से अधिक का एक बड़ा विदेशी निवेश है, जिसके बाद आरबीएल बैंक विदेशी स्वामित्व वाले बैंक (Subsidiary Model) के रूप में काम कर सकता है। इस सौदे को भारत सरकार और अन्य नियामकीय संस्थानों की जल्द ही मंजूरी मिल सकती है।
RBI के मंजूरी पत्र के अनुसार, एमिरेट्स NBD (ENBD) को RBL बैंक की चुकता शेयर पूंजी का कम से कम 51% हिस्सा खरीदना और बनाए रखना होगा। अधिग्रहण के बाद RBL बैंक को 'विदेशी बैंक' की श्रेणी में रखा जाएगा, जो कि एक सहायक मोड (Subsidiary Mode) में काम करेगा। इसका मूल विदेशी बैंक एमिरेट्स NBD होगा।
आरबीएल बैंक ने गुरुवार को शेयर बाजार को बताया कि आरबीआई ने यह मंजूरी एक अप्रैल को दी थी, जिसकी वैधता एक वर्ष तक रहेगी। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दूसरे सबसे बड़े बैंक एमिरेट्स एनबीडी ने अक्टूबर 2025 में आरबीएल बैंक में 60 प्रतिशत हिस्सेदारी करीब 26,853 करोड़ रुपये में खरीदने का प्रस्ताव पेश किया था, जिसके बाद यह मंजूरी दी गई।
एमिरेट्स एनबीडी अक्टूबर 2025 के समझौते के तहत 60% से 74% तक हिस्सेदारी हासिल करेगा, जो लगभग $3 बिलियन (करीब ₹26,853 करोड़) का सौदा है। हालांकि आरबीएल बैंक में दुबई के बैंक की हिस्सेदारी 74% होगी, लेकिन बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 के अनुसार, एमिरेट्स एनबीडी के वोटिंग राइट्स (मतदान अधिकार) 26% तक ही सीमित रहेंगे।
मंजूरी पत्र के अनुसार, एमिरेट्स एनबीडी (ईएनबीडी) को आरबीएल बैंक की चुकता पूंजी का कम से कम 51 प्रतिशत हिस्सा बनाए रखना होगा। इसके बाद बैंक को सब्सिडी माडल के तहत विदेशी बैंक के रूप में वर्गीकृत किया जाएगा जिसमें निवेशक, मूल विदेशी बैंक होगा।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/indian-lpg-carrier-safely-crosses-hormuz-ministry-denies-oil-payment-issues/154451