US Tariff on India : ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने शुक्रवार (17 अक्टूबर, 2025) को कहा कि कि हर देश अपने राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखते हुए इस पर प्रतिक्रिया देगा.
‘हर देश अपने राष्ट्रीय हितों को ध्यान में...’, भारत पर ट्रंप के टैरिफ को लेकर ऋषि सुनक का बयान |
US Tariff on India : ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने शुक्रवार (17 अक्टूबर, 2025) को कहा कि कि हर देश अपने राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखते हुए इस पर प्रतिक्रिया देगा. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारत पर लगाए गए टैरिफ को लेकर उनका यह बयान आया है.
पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में कहा, जब आप अपने रिश्तों की नींव भरोसे पर रखते हैं, तो समय के साथ वे और ज्यादा मजबूत हो सकते हैं.’ सुनक ने अपने कार्यकाल के दौरान यूरोपियन यूनियन की प्रमुख उर्सुला वो डेर लियेन के साथ अपने रिश्तों का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने मिलकर ब्रिटेन और यूरोपीय संघ के बीच ब्रेक्जिट के बाद के बेहद मुश्किल मुद्दों को सुलझाया.
ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक ने कहा, वह पुरानी वैश्विक व्यवस्था, जिसमें मैं बड़ा हुआ, अब खत्म हो चुकी है. मुझे नहीं लगता कि वह अब वापस आएगी, लेकिन कुछ बातें स्पष्ट हैं, कि मैं मल्टीपोलैरिटी देख रहा हूं और देश अपने-अपने सामर्थ्य पर अपना फोकस केंद्रित करेंगे. मुझे लगता है कि हर देश अपने राष्ट्रीय हितों में काम करेगा और यह बिल्कुल सही भी है. उन्होंने लेन-देन पर आधारित राजनीति को शर्मनाक बताया और कहा कि ऐसे रिश्तों से नतीजे बहुत कम हासिल होते हैं.
अमेरिका ने भारत से आयात होने वाले सामानों पर 50 प्रतिशत का लगाया है. तर्क दिया है कि भारत रूस से तेल और गैस खरीदता है, इसलिए यह टैरिफ लगाया गया है, इसलिए 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ भी लगाया है.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/mukesh-sahni-spoke-amid-the-rift-in-the-grand-alliance/94410