प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

नए डिप्टी गवर्नर के नियुक्ति की हुई घोषणा

रोहित जैन रिजर्व बैंक के नये डिप्टी गवर्नर नियुक्त

केन्द्र सरकार ने रोहित जैन को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया है। वे डिप्टी गवर्नर टी रबि शंकर का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल शनिवार को पूरा हो गया।

रोहित जैन रिजर्व बैंक के नये डिप्टी गवर्नर नियुक्त

फाइल फोटो |

नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने रोहित जैन को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया है। वे डिप्टी गवर्नर टी रबि शंकर का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल शनिवार को पूरा हो गया। केन्द्र सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार रोहित जैन की नियुक्ति तीन वर्ष के लिए की गई है।

मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने दी नियुक्ति को मंजूरी

मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने तीन वर्ष की अवधि के लिए उनकी इस पद पर नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। रोहित जैन वर्तमान में भारतीय रिजर्व बैंक ( आरबीआई ) में कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्यरत हैं।

केंद्रीय बैंक में होने चाहिए चार डिप्टी गवर्नर

आरबीआई अधिनियम, 1934 के अनुसार, केंद्रीय बैंक में चार डिप्टी गवर्नर होने चाहिए। दो आरबीआई से आंतरिक रूप से पदोन्नत, एक वाणिज्यिक बैंकिंग विशेषज्ञ और मौद्रिक नीति विभाग की देखरेख के लिए एक अर्थशास्त्री। वर्तमान में आरबीआई मे तीन डिप्टी गवर्नर स्वामिनाथन जे, पूनम गुप्ता और एससी मुर्मू कार्यरत हैं।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/up-schools-to-adopt-ncert-curriculum-for-grades-1-8/182218

यूपी के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ायी जाएंगी एनसीईआरटी की पुस्तकें

Related to this topic: