रोहतास (बिहार)। रोहतास की जिलाधिकारी उदिता सिंह ने गुरुवार को राजद के उस आरोप को खारिज कर दिया कि प्रशासन ने गणना केंद्र पर ईबीएम मे हेराफेरी की है। ट्रक खाली स्टील बक्सों को लेकर अंदर गया था।
धरने पर बैठे तीन प्रत्याशी
बुधवार को देर रात राजद कार्यकर्ता बज्र गृह गणना केंद्र पर विरोध प्रदर्शन करते हुए इकट्ठा हो गए। वे बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकार और निर्वाचन आयोग से इस बारे में स्पष्टीकरण की मांग कर रहे थे। राजद के कई प्रत्याशियों ने वज्र गृह के अंदर सीसीटीवी खराब होने की शिकायत। इस घटनाक्रम के बाद कुछ देर के लिए दिनारा के राजद प्रत्याशी राजेश यादव; सासाराम के प्रत्याशी सतेंद्र साह व नोखा प्रत्याशी अनीता चौधरी धरना पर बैठ गए।
प्रशासन पर पक्षपात के आरोप
डीएम-एसपी ने राजद प्रत्याशियों और उसके समर्थकों को समझाने का प्रयास किया। प्रत्याशियों और उनके समर्थकों का आरोप है कि पुलिस प्रशासन की ओर से मामले को दबाने के लिए उनके खिलाफ बल प्रयोग किया गया है।
रोहतास एसपी रौशन कुमार ने बल प्रयोग किए जाने के आरोप का खंडन किया है। वज्र गृह परिसर बाजार समिति तकिया में चेनारी विधानसभा के शिवसागर डिस्पैच सेंटर से खाली बक्शा लदा हुआ ट्रक परिसर में आने की बात स्वीकार किया है।
यह भी पढ़े: पार्थ चटर्जी के सवालों से ममता बनर्जी असहज
https://www.primenewsnetwork.in/india/mamata-banerjee-is-confused-by-partha-chatterjees-letter/97505