सीहोर। यहां स्थित कुबेरेश्वर धाम में आगामी रुद्राक्ष महोत्सव 2026 की तैयारियाँ अपने अंतिम चरण में हैं।
सीहोर। यहां स्थित कुबेरेश्वर धाम में आगामी रुद्राक्ष महोत्सव 2026 की तैयारियाँ अपने अंतिम चरण में हैं। पंडित प्रदीप मिश्रा के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाले इस भव्य कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और विट्ठलेश सेवा समिति ने सुरक्षा और यातायात के कड़े इंतजाम किए हैं।
यह समारोह 12 फरवरी से शुरू होगा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। साथ ही इंदौर-भोपाल हाईवे पर दबाव कम करने के लिए प्रशासन ने 12 फरवरी 2026 की सुबह 6 बजे से 21 फरवरी की सुबह 6 बजे तक यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है।ट्रक और अन्य भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा ताकि हाईवे जाम न हो। सभी डायवर्जन पॉइंट्स पर सीसीटीवी कैमरे, पब्लिक एड्रेस (PA) सिस्टम और क्रेन तैनात रहेंगे। इसके साथ किसी भी अप्रिय स्थिति या वाहन खराब होने की स्थिति में तत्काल सहायता के लिए मैकेनिक और गैस कटर की व्यवस्था भी की गई है।
महोत्सव का कार्यक्रम और व्यवस्थाएं
मुख्य रुद्राक्ष महोत्सव और शिव महापुराण कथा 14 से 20 फरवरी 2026 तक चलेगी।इस वर्ष महोत्सव की थीम "ग्रीन शिवरात्रि" रखी गई है, जिसके तहत बड़े स्तर पर पौधारोपण का संकल्प लिया जाएगा।भक्तों के बैठने के लिए 1 लाख 80 हजार स्क्वायर फीट का विशाल पक्का पंडाल बनाया गया है, जिसमें लगभग 1.5 लाख श्रद्धालु एक साथ कथा सुन सकेंगे।
भोजन और पेयजल के लिए 10 एकड़ क्षेत्र में भोजनशाला बनाई गई है, जहाँ सात दिनों तक निःशुल्क भंडारा चलेगा। साथ ही, श्रद्धालुओं के लिए सस्ती दरों पर (5 रुपये में) पानी की बोतलें उपलब्ध कराई जाएंगी।
रुद्राक्ष वितरण पर अस्थायी रोक
भीड़ को नियंत्रित करने और अव्यवस्था से बचने के लिए प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है, जिसमें 15 जनवरी से 15 मार्च 2026 तक कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष का वितरण पूरी तरह बंद रहेगा।15 मार्च 2026 से फिर शुरू किया जाएगा। भक्तों से अनुरोध किया गया है कि वे केवल रुद्राक्ष के लिए इन तारीखों के बीच न आएं।
प्रशासन की चाक-चौबंद सुरक्षा
पूरे परिसर में 256 हाई-टेक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।इमरजेंसी के लिए मिनी आईसीयू और रेलवे स्टेशन तक अस्थायी अस्पतालों की व्यवस्था की गई है।सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस बल के साथ-साथ ग्राम कोटवार और ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों का भी सहयोग लिया जा रहा है।
यह भी पढ़े: सोशल मीडिया जुनून में पिता की हत्या
https://www.primenewsnetwork.in/india/daughter-kills-father-in-social-media-obsession-case/140260