प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • लालकुआं: बिंदुखत्ता राजस्व गांव घोषित करने की मांग को लेकर बिन्दुखत्ता संयुक्त संघर्ष समिति का ऐलान, 18 फरवरी को बड़ा प्रदर्शन, रैली निकालकर विशाल धरना प्रदर्शन की चेतावनी, SDM को सौंपा ज्ञापन
  • देहरादून में भू-माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, गल्ज्वाड़ी में नाले पर बनी 8 मीटर पक्की दीवार ध्वस्त, अवैध प्लॉटिंग और निर्माण गतिविधियों पर लगाई गई रोक
  • झांसी में दो बाइकों की टक्कर के बाद विवाद पर मारपीट, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, बबीना के स्टेशन रोड की घटना
  • चित्रकूट में बांदा-प्रयागराज हाईवे पर बड़ा हादसा टला, गहरे नाले में गिरी बाइक, राहगीरों ने नाले में उतरकर बचाई 3 युवकों की जान
  • अमेठी: SIR को लेकर SP नेता का बीजेपी पर गंभीर आरोप, कहा- SIR प्रकिया के दौरान सपा का कटवा रहे हैं वोट, मुस्लिम मतदाताओं के भी काटे जा रहे नाम
  • आगराः ट्रांस यमुना में करीब डेढ़ दर्जन युवकों ने किया पथराव, थाने से लौट रही गाड़ी पर किया हमला, 6 दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, हमले का वीडियो वायरल
  • झांसी: फेसबुक प्यार में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, ट्रेन वेंडर पति की गोली मारकर हत्या को दिया अंजाम, पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोचा
  • सहारनपुर: कुतुबशेर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में गौकशी का मुख्य आरोपी घायल, आरोपी के पास से अवैध तमंचा, मोटरसाइकिल और नकदी बरामद
  • योगी सरकार का 10वां ऐतिहासिक बजट पेश होगा, वित्त मंत्री पेश करेंगे 2026-27 का बजट, करीब 9 लाख करोड़ का पेश करेंगे बजट

मैराथन दौड़ में युवक की मौत, फिनिश से पहले गिरा

मैराथन में दौड़ रहे युवक की मौत, फिनिश लाइन से 100 मीटर पहले बिगड़ी तबीयत

इंदौर। शहर में आयोजित मैराथन के दौरान एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। युवक फिनिश लाइन से महज 100 मीटर पहले बेहोश होकर गिर पड़ा।

मैराथन में दौड़ रहे युवक की मौत फिनिश लाइन से 100 मीटर पहले बिगड़ी तबीयत

Marathon Tragedy |

कोलकाता का रहने वाला था

 शहर में आयोजित मैराथन के दौरान एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। युवक फिनिश लाइन से महज 100 मीटर पहले बेहोश होकर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद मेडिकल टीम ने तुरंत सीपीआर दिया और अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना रविवार की है। मृतक की पहचान आर्यन तोड़ी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से कोलकाता का रहने वाला था। आर्यन ने मैराथन के लिए विधिवत रजिस्ट्रेशन कराया था और निर्धारित रूट पर दौड़ में शामिल हुआ था।

चाल लड़खड़ाई, औऱ जमीन पर गिर पड़ा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आर्यन मैराथन पूरी करने के बेहद करीब था, तभी अचानक उसकी चाल लड़खड़ाई और वह जमीन पर गिर पड़ा। आयोजन स्थल पर मौजूद मेडिकल स्टाफ ने तुरंत प्राथमिक उपचार शुरू किया और सीपीआर दिया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

व्यवस्था पर उठ रहे हैं सवाल

घटना के बाद मैराथन आयोजन की चिकित्सा व्यवस्था और प्रतिभागियों की स्वास्थ्य जांच को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों की पुष्टि की जाएगी। प्रारंभिक तौर पर हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़े: रिकवरी के नाम पर पेंशन नहीं रोकी जा सकेगी

https://www.primenewsnetwork.in/india/pension-cant-be-stopped-in-name-of-recovery/131478