प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

ट्रंप के दावे पर रूस के राजदूत अलीपोव का बयान

'भारत प्रमुख व्यापारिक साझेदार...', ट्रंप के दावे पर रूस के राजदूत अलीपोव का बयान

Donald Trump Statement : रूस के राजदूत ने गुरुवार को कहा कि रूस और भारत की रणनीतिक साझेदारी को दुनिया में स्थिरता लाने वाली ताकत के रूप में देखा जाता है. ट्रंप के उस दावे पर रूस के राजदूत अलीपोव का..

भारत प्रमुख व्यापारिक साझेदार ट्रंप के दावे पर रूस के राजदूत अलीपोव का बयान

'भारत प्रमुख व्यापारिक साझेदार...', ट्रंप के दावे पर रूस के राजदूत अलीपोव का बयान |

Donald Trump Statement : रूस के राजदूत ने गुरुवार को कहा कि रूस और भारत की रणनीतिक साझेदारी को दुनिया में स्थिरता लाने वाली ताकत के रूप में देखा जाता है. ट्रंप के उस दावे पर रूस के राजदूत अलीपोव का बयान आया है. जिसमें ट्रंप ने कहा था कि पीएम मोदी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि भारत रूस से तेल खरीदना बंद कर रहा है. 

रूस के राजदूत अलीपोव ने कहा, भारत के कच्चे तेल के कुल आयात का एक-तिहाई हिस्सा रूस से आता है. हम भारत के लिए एक किफायती विकल्प रहे हैं. रूस और भारत की रणनीतिक साझेदारी को दुनिया में स्थिरता लाने वाली ताकत के रूप में देखा जाता है. यह रिश्ता भरोसे की बुनियाद पर टिका है. हम भारत के प्रमुख व्यापारिक साझेदार हैं और ऊर्जा क्षेत्र में भारत के सबसे भरोसेमंद साझेदार हैं. रूस के राजदूत ने कहा, ग्लोबल नॉर्थ अभी तक टैरिफ और कई तरह के प्रतिबंध लगाता रहा है. यह दिखाता है कि वे मल्टीपोलर दुनिया को स्वीकार करने से कतरा रहे हैं. यह वैश्विक शासन प्रणाली में सुधार में देरी करेगा. ये सुधार बहुत जरूरी भी हैं.

'भारत तेल और गैस का एक अहम आयातक'

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बुधवार 16 अक्टूबर को कहा कि भारत तेल और गैस का एक अहम आयातक है. अस्थिर ऊर्जा परिदृश्य में भारतीय उपभोक्ता के हितों की रक्षा करना हमारी प्राथमिकता रही है. हमारी आयात नीतियां पूरी तरह से इसी के आधार पर हैं. स्थिर ऊर्जा कीमतों और सुरक्षित आपूर्ति को सुनिश्चित करना हमारी ऊर्जा नीति के दो अहम लक्ष्य रहे हैं. इसके तहत हम अपने ऊर्जा स्रोतों का विस्तार कर रहे हैं और बाजार को देखते हुए कई बदलाव भी कर रहे हैं.

'मैं इस बात से खुश नहीं हूं कि..'

इससे पहले ट्रंप ने कहा था कि हां निश्चित रूप से वह मेरे बहुत ही अच्छे मित्र हैं, लेकिन मैं उनसे नाराज हूं, क्योंकि भारत रूस से तेल खरीद रहा है, जिससे रूस जंग जारी रखे हुए है. इसमें यूक्रेन और रूस के लाखों लोगों की मौत हुई है. मैं इस बात से खुश नहीं हूं कि भारत रूस से तेल खरीद रहा है. पीएम मोदी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि भारत रूस से तेल खरीदना बंद कर रहा है. यह बहुत ही बड़ी बात है. अब चीन भी ऐसा ही करेगा.

यह भी पढ़ें :  https://www.primenewsnetwork.in/state/to-disrupt-this-new-competition-for-development-in-bihar/94238

Related to this topic: