प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया के अंतिम...

बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में पहुंचे एस जयशंकर, सौंपा पीएम मोदी का शोक पत्र

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बांगलादेश पहुंचे हैं।

बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में पहुंचे एस जयशंकर सौंपा पीएम मोदी का शोक पत्र

S Jaishankar arrives at the funeral of former Bangladesh PM Khaleda Zia |

ढाका। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बांगलादेश पहुंचे हैं। उन्होंने ढाका पहुंचकर पूर्व पीएम के पुत्र और बीएनपी के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निजी पत्र सौंपा। 

एस जयशंकर ने भारत सरकार और देश की जनता की ओर से व्यक्त की शोक संवेदना

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत सरकार और देश की जनता की ओर से गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर पोस्ट में लिखा कि, "ढाका पहुंचने पर, बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया के पुत्र और बीएनपी के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान से मुलाकात की। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निजी पत्र सौंपा। भारत सरकार और भारतवासियों की ओर से गहरी संवेदना व्यक्त की। विश्वास जताया कि बेगम खालिदा जिया की दूरदृष्टि और मूल्य हमारी साझेदारी के विकास में मार्गदर्शक बनेंगे।"

पूर्व पीएम खालिदा जिया का लंबी बीमारी के बाद 80 वर्ष की आयु में हुआ निधन

गौरतलब है कि बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया का मंगलवार को 80 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। दशकों तक राष्ट्रीय राजनीति में एक प्रभावशाली हस्ती रहीं खालिदा जिया ने तीन कार्यकाल तक बांग्लादेश का नेतृत्व किया और वर्षों के सैन्य शासन के बाद लोकतंत्र की बहाली में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

height=1303

भारत में बांग्लादेश के उच्चायुक्त रियाज हामिदुल्लाह ने बुधवार को बताया कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ढाका दौरे के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया के निधन पर बांग्लादेश में शोक की लहर के बीच भारत की जनता और सरकार की ओर से संवेदना व्यक्त की।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/shocking-bank-robbery-in-germany-300-crore-rupees-looted-by-drilling/103157

जर्मन में हैरतअंगेज बैंक डकैती, ड्रिल कर 300 करोड़ की लूट

Related to this topic: