World Athletics Championships 2025 : टोक्यो में नीरज चोपड़ा वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2025 के जैवलिन थ्रो के फाइनल में आठवें नंबर पर रहे. पेरिस ओलंपिक (2024) के चैम्पियन पाकिस्तानी जैवलिन..
World Athletics Championships 2025 : टोक्यो में नीरज चोपड़ा वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2025 के जैवलिन थ्रो के फाइनल में आठवें नंबर पर रहे. पेरिस ओलंपिक (2024) के चैम्पियन पाकिस्तानी जैवलिन थ्रोअर अरशद नदीम दसवें स्थान पर सचिन यादव 86.27 मीटर की दूरी का भाला फेंका. सचिन यादव ब्रॉन्ज जीतने के पास थे, लेकिन केशॉर्न वाल्कॉट ने शानदार प्रदर्शन किया. जिस वजह से चौथे नंबर पर आ गए. वह ब्रॉन्ज जीतने से सिर्फ 40 सेमी दूर थे. यूएसए के कर्टिस थॉम्प्सन ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया. इनके सर्वश्रेष्ठ थ्रो की बात करें तो 86.67 मीटर रहा. सचिन यादव से थॉम्प्सन सिर्फ 40 सेमी आगे थे.

सचिन यादव अंत तक मेडल की रेस रहे. सचिन यादव के कुल छह अटेम्प्ट थे. सचिन के पहले प्रयास की बात करें तो शानदार था. दूसरे प्रयास की बात करें तो फाउल हो गया. सचिन तीसरा थ्रो भी शानदार था. सचिन के थ्रो ने 85.71 मीटर की दूरी तय की. चौथे थ्रो को देखें तो 85 मीटर से सिर्फ 10 सेमी की दूरी तय की. पांचवां थ्रो भी शानदार था. जिसमें उन्होंने 85.96 मीटर की दूरी हासिल की. सचिन का छठा प्रयास 80.95 मीटर का ही रहा. आपको बता दें कि सचिन यादव ने 85 मीटर से ऊपर कुल तीन थ्रो किए. सचिन यादव ने क्वालिफिकेशन राउंड में 83.67 मीटर का थ्रो फेंका. छठे और कुल दसवें स्थान पर रहे थे. इसके बाद वह फाइनल पहुंच गए. 12 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया.
सचिन यादव के थ्रो
पहला थ्रो 86.27 मीटर, दूसरा थ्रो- फाउल, तीसरा थ्रो- 85.71 मीटर, चौथा थ्रो- 84.90 मीटर, पांचवां थ्रो- 85.96 मीटर, छठा थ्रो- 80.95 मीटर. वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2025 में गोल्ड मेडल त्रिनिदाद एंड टोबैगो के केशोर्न वाल्कॉट ने गोल्ड मेडल जीता. वाल्कॉट ने भी शानदार थ्रो किया. उन्होंने 88.16 मीटर का थ्रो किया. कर्टिस थॉम्पसन ने ब्रॉन्ज जीता.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/breaking-story/india/120/breaking/8ea3d3f4/0d231db0/breakingdetails/rahul-gandhi-save-the-infiltrators-yatra-47338