प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

विधान परिषद चुनाव के लिए सपा ने घोषित किए 5 प्रत्याशी: लाल बिहारी यादव, आशुतोष सिन्हा समेत कांति सिंह को मिला टिकट

समाजवादी पार्टी (सपा) ने उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधान परिषद चुनाव के लिए पाँच प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है।

विधान परिषद चुनाव के लिए सपा ने घोषित किए 5 प्रत्याशी लाल बिहारी यादव आशुतोष सिन्हा समेत कांति सिंह को मिला टिकट

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने यूपी में अगले साल होने वाले विधान परिषद चुनाव के लिए पांच प्रत्याशियों के नाम का एलान किया। वाराणसी मिर्जापुर खंड से लाल बिहारी यादव सपा के शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी होंगे, जबकि वाराणसी मिर्जापुर खंड की स्नातक सीट से मौजूदा एमएलसी आशुतोष सिन्हा को एक बार फिर उम्मीदवार बनाया गया है।  गोरखपुर फैजाबाद खंड शिक्षक क्षेत्र से कमलेश सपा के एमएलसी प्रत्याशी होंगे। इलाहाबाद झांसी खंड से डॉ मानसिंह सपा को स्नातक एमएलसी प्रत्याशी बनाया गया है। लखनऊ खंड से पूर्व एमएलसी कांति सिंह स्नातक क्षेत्र से पुन: एमएलसी प्रत्याशी बनायी गयी हैं। कांति सिह प्रतापगढ़ से सपा सांसद और शहर के प्रतिष्ठित लखनऊ पब्लिक स्कूल के संचालक एसपी सिंह की पत्नी हैं। पिछले विधान परिषद चुनाव में में कांति सिह बीजेपी के अवनीश सिंह से पराजित हो गयी थीं।

Related to this topic: