प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

सौरभ भारद्वाज ने केंद्र पर साधा निशाना

भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर सौरभ भारद्वाज ने केंद्र पर साधा निशाना, कहा - एक्सपोज करेंगे और..

India - Pakistan Match : एशिया कप में भारत - पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर सियासत गरमा गई है. सौरभ भारद्वाज ने केंद्र और बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि आज केंद्र सरकार हमारे देश के..

भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर सौरभ भारद्वाज ने केंद्र पर साधा निशाना कहा -  एक्सपोज करेंगे और

सौरभ भारद्वाज ने केंद्र पर साधा निशाना |

India - Pakistan Match : एशिया कप में भारत - पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर सियासत गरमा गई है. सौरभ भारद्वाज ने केंद्र और बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि आज केंद्र सरकार हमारे देश के क्रिकेटरों को मैच खिलवाना चाह रही है. मुझे लग रहा है बीजेपी की सरकार को डूब मरना चाहिए.

दिल्ली के पूर्व मंत्री और AAP नेता ने कहा, बीजेपी के कपूत जो बीसीसीआई और आईसीसी के अंदर बड़े-बड़े पदों पर बैठे हुए हैं, हम इसका पूरी तरीके से विरोध करते हैं. दिल्ली के अंदर जो नाइट क्लब, रेस्टोरेस्ट, इन पाकिस्तानियों के क्रिकेट मैच को दिखाएगा, हमलोग उनको भी पूरे देश के सामने एक्सपोज करेंगे.

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हम ये बताएंगे कि ये वो लोग हैं, जो पाकिस्तानियों के क्रिकेट मैच को अपने क्लब और रेस्टोरेंस्ट में दिखाते थे और हम ये आश्वस्त करेंगे कि जनता उन क्लबों, रेस्टोरेंट का बहिष्कार करे, उनके यहां कोई ग्राहक न जाए, क्योंकि ऐसे लोग जो पाकिस्तानियों के साथ मिलकर पैसा कमाना चाहते हैं, उनका हमलोग बहिष्कार करेंगे.

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मिशन सिंदूर हुआ. उस दौरान पाकिस्तान के ऐसे ऐसे क्रिकेटर थे, जिन्होंने हमारी बहनों का इतना भद्दा, इतना घिनौना मजाक उड़ाया कि कोई आदमी जिसकी आत्मा मरी हुई भी होगी, वो भी जाग जाएगी.

'पाकिस्तानी क्रिकेटर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर ये पोस्ट डाली..'

सौरभ भारद्वाज ने एक तस्वीर दिखाते हुए कहा, ये हमारी वो बहन है, जिसका सिंदूर पाकिस्तानी आतंकवादियों ने उजाड़ दिया और इस महिला को भारत के झंडे जैसी साड़ी पहनाई गई और उसके बाद पाकिस्तान का आर्मी का कर्नल आसिम मुनीर, वो हमारी विधवा बहन की मांग में सिंदूर भर रहा है. आप सोचिए, क्या इससे घटिया और इससे घिनौनी कोई चीज हो सकती है, जो पाकिस्तानी क्रिकेटर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर ये पोस्ट डाली है.

दिल्ली के पूर्व मंत्री ने आगे कहा, मैं बीजेपी के उन तमाम नेताओं से पूछना चाहता हूं, जो आज केंद्र सरकार का हिस्सा हैं, कौन सा बीजेपी का केंद्र सरकार का मंत्री ये कहने के लिए तैयार है कि उसकी बहन के पति के हत्यारे के साथ वो अपनी बहन की शादी करने के लिए तैयार है. ये जो तस्वीर है वो यही कह रही है.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/due-to-rain-pm-modi-travelled-by-road-met-violence-victims-in-imphal/46806

Related to this topic: