अमेरिका के बार्कले में इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रहे कर्नाटक के छात्र साकेत श्रीनिवासैया कैलिफोर्निया में पिछले पांच दिनों से लापता है।
सैन फ्रांसिस्को। अमेरिका के बार्कले में इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रहे कर्नाटक के छात्र साकेत श्रीनिवासैया कैलिफोर्निया में पिछले पांच दिनों से लापता है। इसे लेकर सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य महादूत ने चिंता व्यक्त की है। छात्र की तलाश जारी रही। इसे लेकर वाणिज्य महादूत अधिकारियों और उसके परिवार वालों के संपर्क में है।
आईआईटी मद्रास से की पढ़ाई
इस बीच, सैन फ्रांसिस्को के दूतावास और उनके दोस्तों ने गुमशुदगी को लेकर पोस्ट किया है। 22 वर्षीय श्रीनिवासैया कर्नाटक से हैं। उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक, उन्होंने 2025 में आईआईटी-मद्रास से केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री ली है। वह अभी यूसी बर्कले से केमिकल और बायोमॉलिक्यूलर इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री कर रहे हैं।
बर्कले में सर्च अभियान
रिपोर्टों के अनुसार, श्रीनिवासैया 9 फरवरी से लापता है। उन्हे आखिरी बार कैंपस से करीब एक किलोमीटर दूर बर्कले की पहाड़ियों में अंजा झील के पास देखा गया था। छानबीन के दौरान कैंपस के पास ही टिल्डेन रीजनल पार्क के पास एक बैकपैक मिला, जिसमें श्रीनिवासैया का पासपोर्ट और लैपटॉप था। सैन फ्रांसिस्को में भारतीय कॉन्सुलेट के मुताबिक अंजा झील और आसपास के बर्कले हिल्स इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/tragic-road-accident-in-dausa-six-dead-in-swift-dzire-truck-collision/140358
NH-21 पर कैलाई के पास स्विफ्ट कार और ट्रेलर की टक्कर, 6 लोगों की मौत