Sergio Gore : भारत में सर्जियो गोर ने सोमवार को अमेरिकी राजदूत का पद संभाला. इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात की.
Sergio Gore : भारत में सर्जियो गोर ने सोमवार को अमेरिकी राजदूत का पद संभाला. इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात की, वहीं पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की दोस्ती का भी जिक्र किया. सर्जियो गोर ने कहा कि ट्रंप और मोदी की दोस्ती रियल है.
उन्होंने कहा कि मैं आपके साथ एक नई पहल भी साझा करना चाहता हूं, जिसे अमेरिका ने पिछले महीने ही शुरू किया है, जिसका नाम पैक्ससिलिका है. पैक्ससिलिका अमेरिका के नेतृत्व वाली एक रणनीतिक पहल है, जिसका मकसद महत्वपूर्ण खनिजों और ऊर्जा इनपुट से लेकर एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग, सेमीकंडक्टर, AI डेवलपमेंट और लॉजिस्टिक्स तक एक सुरक्षित, समृद्ध और इनोवेशन-आधारित सिलिकॉन सप्लाई चेन बनाना है.
'फाइनल स्टेज तक पहुंचाना आसान काम नहीं'
सर्जिगो गोर ने ट्रेड डील पर बात करते हुए कहा कि दोनों पक्ष सक्रिय रूप से बातचीत कर रहे हैं. दरअसल, ट्रेड को लेकर अगली बातचीत कल होगी. भारत दुनिया का सबसे बड़ा देश है, इसलिए इसे फाइनल स्टेज तक पहुंचाना आसान काम नहीं है, लेकिन हम इसे पूरा करने के लिए पक्के इरादे से काम कर रहे हैं और हालांकि ट्रेड हमारे रिश्तों के लिए बहुत ज़रूरी है. हम सुरक्षा, काउंटर-टेररिज्म, ऊर्जा, टेक्नोलॉजी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे दूसरे बहुत ज़रूरी क्षेत्रों में भी मिलकर काम करते रहेंगे.
उन्होंने कहा कि पिछले महीने, इसमें शामिल होने वाले देशों में जापान, दक्षिण कोरिया, यूनाइटेड किंगडम और इज़राइल है. मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि अगले महीने भारत को इस देशों के समूह में पूर्ण सदस्य के तौर पर शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/science/growing-popularity-of-electric-vehicles-these-cars-will-be-launched-in-2026/104556