प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के साथ पूजा तोमर

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने MMA स्टार पूजा तोमर से की मुलाकात, उनकी यात्रा को बताया प्रेरणादायक

नई दिल्ली में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने भारत की पहली महिला UFC फाइटर पूजा तोमर से मुलाकात की। गोर ने उनके सफर को युवाओं के लिए प्रेरणा बताया। जानें 'द साइक्लोन' पूजा के रिकॉर्ड और लक्ष्य।

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने mma स्टार पूजा तोमर से की मुलाकात उनकी यात्रा को बताया प्रेरणादायक

Sergio Gor with UFC fighter Puja Tomar |

नई दिल्ली। भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने भारतीय मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट पूजा तोमर से मुलाकात की है। उन्होंने UFC फाइटर के सफर को इस बात का एक बेहतरीन उदाहरण बताया कि कैसे खेल लोगों को आपस में जोड़ सकता है और अगली पीढ़ी को प्रेरित कर सकता है। गोर ने 'एक्स' पर तोमर के साथ एक तस्वीर शेयर की और अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप (UFC) में उनकी उपलब्धियों की सराहना की।

UFC बाउट जीतकर इतिहास रचने वाली पहली भारतीय

गोर ने 'एक्स' पर लिखा, "पूजा तोमर से मिलकर बहुत अच्छा लगा। वे UFC में हिस्सा लेने वाली पहली भारतीय महिला और UFC बाउट जीतने वाली पहली भारतीय फाइटर हैं। उनका सफर इस बात का शानदार उदाहरण है कि खेल कैसे लोगों को जोड़ सकते हैं और अगली पीढ़ी को प्रेरित कर सकते हैं!" गैरतलब है कि तोमर ने 8 जून, 2024 को UFC लुइसविले में अपने UFC डेब्यू में जीत हासिल की। ​​उन्होंने रेयान डॉस सैंटोस को स्प्लिट डिसीजन से हराया और अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप में बाउट जीतने वाली पहली भारतीय मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट बनीं।

इंटरनेशनल लेवल पर MMA को दिला रहीं खास पहचान

हालांकि, इसके बाद के मुकाबलों में तोमर को मिले-जुले नतीजे मिले। मार्च 2025 में उन्हें शौना बैनन से सबमिशन के जरिए हार का सामना करना पड़ा, और फिर 29 मई, 2026 को 'रोड टू UFC' इवेंट में शी मिंग से पहले राउंड में हार गईं। तब से भारतीय फाइटर अंतरराष्ट्रीय MMA मंच पर देश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। उनके UFC सफर ने भारत में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करने में मदद की है। तोमर पहले भी इस खेल में भारतीय फाइटर्स को पहचान मिलने के महत्व के बारे में बात कर चुकी हैं। तोमर का ओवरऑल रिकॉर्ड 9-5-0 का है। इसमें उनकी नॉकआउट (TKO) जीत के साथ-साथ सबमिशन के जरिए मिली 6 जीत (6-1 का आंकड़ा) शामिल हैं।

'द साइक्लोन' का एशियन गेम्स में गोल्ड का लक्ष्य

दिसंबर में, एएनआई से बात करते हुए, तोमर ने एशियाई खेलों में एमएमए को शामिल किए जाने पर अपना उत्साह व्यक्त किया और कहा कि भारतीय फाइटर टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक लाएंगे। तोमर ने कहा, "मुझे खुशी है कि हमारी टीम एशियाई खेलों में जा रही है। भारतीय फाइटर्स एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतेंगे।" अपने तेज और निर्णायक मूव्स के कारण "द साइक्लोन" उपनाम से मशहूर तोमर ने नई चुनौतियों और बड़े मंच पर पहचान बनाने की चाहत में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) का रुख किया।
​(भाषांतर: Ravi Pandey । इनपुट: ANI)

यह भी पढ़ें: भारत-अमेरिका स्वास्थ्य सहयोग बढ़ाने पर जोर, अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने मेडटेक कंपनियों से की चर्चा

Related to this topic: